Viral News : सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को चौंका दिया है. इसमें एक युवक पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक पर पेट्रोल डालते दिखाई दे रहा है. रील बनाने के लिए उसने यह खतरनाक हरकत की, जो न केवल पैसा बर्बाद करने वाली है बल्कि जान के लिए भी जोखिम भरी हो सकती है.
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक बार-बार पेट्रोल के नोजल से अपनी बाइक को धो रहा है, जैसे कोई सामान्य वाहन धो रहा हो. बता दें कि पेट्रोल बेहद ज्वलनशील पदार्थ है, और यहां पंप पर किसी छोटी सी चिंगारी, सिगरेट या शॉर्ट सर्किट से बड़ा हादसा हो सकता था. इसके बावजूद युवक ने यह स्टंट बिना किसी डर के किया.
रील बनाने के लिए खतरनाक स्टंट
वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स इस पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं. कई लोगों ने टिप्पणी की- ‘पुलिस को बुलाओ’, ‘यह पागलपन है’, ‘क्या रील के लिए अपनी जान जोखिम में डालना जरूरी है?’ कई का कहना है कि इस तरह की हरकत न केवल संसाधनों की बर्बादी है बल्कि दूसरों को भी गलत आदत दिखाती है.
https://www.instagram.com/reel/DWd8KPsksee/?utm_source=ig_web_copy_link
युवक खुद को बाइक प्रेमी और स्टंट करने वाला इन्फ्लुएंसर बताता है. उसके अकाउंट पर पहले भी स्टंट वाले कई वीडियो मौजूद हैं. इस वीडियो में बाइक की नंबर प्लेट और लोकेशन छिपाई गई है, जिससे उसकी पहचान मुश्किल हो रही है.
सुरक्षा नियमों का ध्यान जरूरी
पेट्रोल पंप पर ऐसे काम करना सख्त मना है. धूम्रपान करना, फोन का इस्तेमाल करना या कोई भी जोखिम भरा काम करना वर्जित है. पेट्रोलियम नियमों के अनुसार पंप पर सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना जरूरी है. ऐसी लापरवाही खुद को और आसपास के लोगों को खतरे में डाल सकती है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- राघव चड्ढा बताएं, जनहित के मुद्दों पर मोदी सरकार के खिलाफ बोलने से क्यों डर रहे?- ”आप”
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









