Afghanistan Surgical Strike : अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान की सुरक्षा बलों ने डूरंड लाइन के पार जाकर खोस्त-खुर्रम क्षेत्र के पास पाकिस्तानी ठिकानों को निशाना बनाया. इस कार्रवाई को सीमित सैन्य ऑपरेशन के तौर पर देखा जा रहा है.
बताया जा रहा है कि इस दौरान खुर्रम इलाके में मौजूद पाकिस्तानी सेना के कुछ ठिकानों को नुकसान पहुंचा और एक सैन्य वाहन भी जलकर नष्ट हो गया. इसके अलावा अन्य ठिकानों पर भी हमले की खबरें सामने आई हैं.
भारी हथियारों का इस्तेमाल
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अफगान पक्ष ने आर्टिलरी और टैंकों का इस्तेमाल करते हुए लगातार फायरिंग की. देर रात तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी रही, जिससे सीमा क्षेत्र में हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई में पाकिस्तान के कुछ सैनिकों के हताहत होने और कई के घायल होने की खबर है.
पहले भी लगे थे आरोप
इससे पहले अफगानिस्तान ने मार्च की शुरुआत में आरोप लगाया था कि पाकिस्तानी सेना ने कुनार प्रांत के असदाबाद के आसपास गोलीबारी की थी, जिसमें आम नागरिक प्रभावित हुए थे. इस घटना के बाद से ही दोनों देशों के बीच माहौल और ज्यादा खराब हो गया था.
तनाव की बड़ी वजह
आपको बता दें कि दोनों देशों के रिश्तों में लंबे समय से खटास बनी हुई है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान में मौजूद तालिबान सरकार, टीटीपी जैसे उग्रवादी संगठनों को पनाह देती है, जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. वहीं अफगान पक्ष इन आरोपों को सिरे से खारिज करता है और इसे पाकिस्तान का आंतरिक मामला बताता है.
लगातार बढ़ती ऐसी घटनाओं ने दोनों देशों के बीच हालात को और संवेदनशील बना दिया है.
ये भी पढ़ें- NASA Moon Mission : नासा ने लॉन्च किया आर्टेमिस-2 मिशन, 53 साल बाद इंसानों को भेजा चंद्रमा के पास
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








