मनोरंजन

Tateeree Song विवाद पर बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, लिखा- कैमरे के पीछे … मुश्किल, जल्द लेकर आएंगे नया म्यूजिक

Tateeree Song : रैपर बादशाह इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनके गाने ‘टटिहरी’ को लेकर विवाद और उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों ने खूब चर्चा बटोरी। इसी बीच उन्होंने लंदन में अपने कॉन्सर्ट के बाद इंस्टाग्राम पर फैंस को संबोधित करते हुए अपने कठिन समय के बारे में खुलकर बात की।

संभालना आसान नहीं होता

बादशाह ने लिखा कि पिछले कुछ हफ्ते उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहे। बाहर से उनकी जिंदगी जितनी परफेक्ट लगती है, असल में उतनी आसान नहीं है। कैमरों के पीछे कई मुश्किलें होती हैं जिन्हें संभालना आसान नहीं होता। इस दौरान उन्होंने खुद को समझने की कोशिश की और बहुत सोच-विचार किया।

किस लिए है उनका सफर

हालांकि, O2 एरिना, लंदन में परफॉर्म करते समय उन्हें अपने फैंस का जबरदस्त प्यार मिला, जिसने उन्हें हिम्मत दी। स्टेज पर फैंस की एनर्जी और सपोर्ट ने उन्हें याद दिलाया कि वो कौन हैं और उनका सफर किस लिए है।

ईशा रिखी के साथ शादी

बादशाह ने यह भी कहा कि हाल ही में ‘टटिहरी’ को लेकर ट्रोलिंग और सोशल मीडिया विवाद ने उन्हें परेशान किया, लेकिन उन्होंने माफी भी मांगी। इसके अलावा, पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ उनकी शादी की तस्वीरों की चर्चा भी रही।

जल्द लेकर आएंगे नया म्यूजिक

उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि अब वे अपने जीवन के नए दौर में कदम रखने के लिए तैयार हैं और जल्द ही नया म्यूजिक लेकर आएंगे, जिसमें अपनी मेहनत और भावनाएं पूरी तरह डालेंगे।

ये भी पढ़ें- नए भारत को मिला नया तोहफा, PM मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, दिल्ली NCR की दूसरी सबसे बड़ी कनेक्टिविटी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button