बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

नेपाल में सियासी हलचल : बालेन शाह के शपथ ग्रहण के बाद पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

Nepal Politics : नेपाल में सत्ता बदलने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को उनके घर से हिरासत में ले लिया गया है, उन्हें गुंडू स्थित निवास से गिरफ्तार किया गया. काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्रवाई एक गंभीर आपराधिक मामले में की गई है. पुलिस के अनुसार, मामला हत्या जैसे गंभीर अपराध से जुड़ा है और यह सितंबर में हुए Gen Z विरोध प्रदर्शन से संबंधित है. आरोप है कि उस समय प्रदर्शन को दबाने के दौरान कुछ घटनाएं हुई थीं, जिनसे ओली के संबंध बताए जा रहे हैं.

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और इसी के तहत ओली को हिरासत में लिया गया. इस गिरफ्तारी से नेपाल की राजनीति में बड़ा असर पड़ सकता है, क्योंकि ओली देश के प्रमुख नेताओं में से एक हैं.

नेपाल में जांच आयोग की रिपोर्ट में सुरक्षा बलों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं. इसमें नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और सेना के कुछ अधिकारियों के कार्यों पर संदेह जताया गया है. हालांकि अभी तक इन सुरक्षा बलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है. सरकार ने तुरंत कदम उठाने के बजाय पहले पूरे मामले की सच्चाई पता करने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें- Gujarat Politics : भाजपा के दमन के खिलाफ ‘‘आप’’ के साथ पूरा गुजरात करने जा रहा बदलाव- केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button