विदेश

Middle East Conflict : ईरानी फौज में बच्चों की भर्ती शुरू, युद्ध में करेंगे सेना की सहायता

Middle East Conflict : पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने एक नई पहल की है। इसके तहत सेना में भर्ती होने की उम्र घटाकर अब 12 वर्ष कर दी गई है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के अनुसार, 12-13 साल के ये बच्चे स्वेच्छा से सड़कों पर गश्त लगाने, चेकपॉइंट्स संभालने और रसद सप्लाई जैसे कामों में मदद करेंगे।

स्वेच्छा से शामिल हो रहे बच्चे

रिवोल्यूशनरी गॉर्ड्स के अधिकारी रहीम नदाली के अनुसार, यह प्रोग्राम स्वेच्छा से सेना में हिस्सा लेने की मांग पर लाया गया है। इसके तहत न्यूनतम उम्र घटाकर 12 वर्ष किया गया है। उनके अनुसार, ये वॉलंटियर्स सड़कों पर गश्त लगाने, चेकपॉइंट्स देखने और लॉजिस्टिक्स संभालनें में सहायता करेंगे।

‘ईरान के मातृभूमि रक्षक’ में बच्चों की भर्ती

युद्ध के बीच ईरान द्वारा लाया गया नया प्रोग्राम ‘ईरान के मातृभूमि रक्षक’ में 12 साल तक के बच्चों की भर्ती शुरू की गई है। युद्ध के दौरान तेहरान में कई जगह चेकपॉइंट्स बनाए गए हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इन चेकपॉइंट्स पर बच्चों को बंदूक लिए देखा गया है। आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन में बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाए गए नियमों पर ईरान ने भी हस्ताक्षर किया है।

मशीनगन से लैस नजर आए किशोर

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि मशीनगन से लैस किशोर निजी कारों को रोक कर जांच कर रहे थे और लोगों को आदेश भी दे रहे थे। लगभग हर एक पोस्ट पर खतरनाक हथियारों लैस किशोर देखे जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- IPL 2026 ओपनिंग सेरेमनी कैंसिल, 28 मार्च को पहला मैच, RCB और SRH होंगी आमने सामने

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button