IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन शनिवार, 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। सीजन का पहला मुकाबला RCB और SRH के बीच शाम 7:30 बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। पहले आईपीएल सीजन से उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाता रहा है, लेकिन 2019 में इसे रद्द कर दिया गया था।
उस साल पुलवामा हमले के कारण 40 जवान शहीद हो गए थे, जिससे बीसीसीआई ने समारोह नहीं करने का निर्णय लिया। कोरोना महामारी के दौरान भी उद्घाटन समारोह पर प्रतिबंध रहा।
आईपीएल 2026 में उद्घाटन समारोह
पिछले साल भव्य ओपनिंग सेरेमनी हुई थी, जिसमें शाहरुख खान, श्रेया घोषाल, दिशा पटानी और कारन औजला ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए थे। लेकिन इस साल बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया है कि आईपीएल 2026 में उद्घाटन समारोह आयोजित नहीं होगा। हालांकि, क्लोजिंग सेरेमनी भव्य रूप से आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है।
इस साल नहीं होगा उद्घाटन समारोह
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछले साल एक दुखद घटना हुई थी। आरसीबी ने अपने पहले खिताब के जश्न के लिए अचानक स्टेडियम में फैंस को बुलाया था। फ्री टिकट और भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। इस घटना को ध्यान में रखते हुए इस साल उद्घाटन समारोह नहीं होगा, ताकि मृतकों को श्रद्धांजलि दी जा सके।
IPL 2026 का पूरा शेड्यूल
बीसीसीआई ने IPL 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। लीग स्टेज 28 मार्च से शुरू होकर 24 मई तक चलेगी, जिसमें 12 स्टेडियम पर कुल 70 मैच होंगे।
ये भी पढ़ें- पानीपत में सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









