Russia Oil Export Drop : ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष के बीच रूस को तेल कारोबार में बड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के लगातार ड्रोन हमलों, पाइपलाइन पर हमले और तेल टैंकरों की जब्ती के चलते रूस की करीब 40% तेल निर्यात क्षमता प्रभावित हो गई है.
बताया जा रहा है कि यह रूस के लिए हाल के समय की सबसे बड़ी तेल सप्लाई समस्या है. रूस दुनिया के बड़े तेल निर्यातकों में शामिल है और उसकी अर्थव्यवस्था काफी हद तक तेल से होने वाली कमाई पर निर्भर करती है. ऐसे समय में यह झटका लगा है, जब वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें पहले से ही ऊंचाई पर हैं.
निर्यात क्षमता में कमी
यूक्रेन ने हाल के दिनों में रूस के तेल से जुड़े ढांचे को निशाना बनाना तेज कर दिया है. खासतौर पर रूस के अहम बंदरगाहों और पाइपलाइन सिस्टम पर हमले किए गए हैं, जिससे सप्लाई पर असर पड़ा है.
जानकारी के मुताबिक, इन हमलों के बाद रूस का रोजाना लाखों बैरल तेल निर्यात रुक गया है. इसमें कुछ प्रमुख बंदरगाह और एक बड़ी पाइपलाइन भी शामिल है, जो यूरोप के कई देशों तक तेल पहुंचाती है. वहीं, यूक्रेन का कहना है कि उसका मकसद रूस की तेल और गैस से होने वाली कमाई को कम करना है, जिससे उसकी आर्थिक और सैन्य ताकत कमजोर पड़े. वहीं, रूस इन हमलों को गंभीर बताते हुए सुरक्षा बढ़ाने की बात कर रहा है.
इसके अलावा, कुछ टैंकरों के रोके जाने और समुद्री रास्तों में दिक्कतों के कारण भी रूस के तेल निर्यात पर असर पड़ा है. ऐसे में रूस अब एशियाई देशों की तरफ ज्यादा तेल भेजने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वहां भी सीमित क्षमता एक चुनौती बनी हुई है.
ये भी पढ़ें- Bank Holidays Alert : कल से 4 दिन के लिए बैंक बंद, डिटेल में पढ़ें
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









