US-Israel-Iran War : अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 26वां दिन है। इस बीच ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने पाकिस्तान की ओर जा रहे एक जहाज को होर्मुज स्ट्रेट पार करने से रोक दिया।
पाकिस्तान कर रहा संघर्ष में मध्यस्थता
IRGC के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी ने कहा कि ‘सेलेन’ नाम के जहाज के पास इस मार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब इस रास्ते से गुजरने वाले सभी जहाजों को पहले ईरानी अधिकारियों से इजाजत लेनी होगी। यह घटना ऐसे समय हुई जब पाकिस्तान इस संघर्ष में मध्यस्थता करने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशिकयान से फोन पर बातचीत भी की थी।
1,500 लोगों की मौत हजारों घायल
युद्ध की शुरुआत से अब तक भारत के पांच एलपीजी और तेल टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से गुजर चुके हैं। इनमें जग वसंत, पाइन गैस, शिवालिक, नंदा देवी और जग लाडकी शामिल हैं। इस जंग में अब तक लगभग 1,500 लोगों की मौत और 18,551 लोग घायल हो चुके हैं। मरने वालों में आठ महीने के बच्चे से लेकर 88 साल तक के बुजुर्ग शामिल हैं। करीब 200 महिलाएं भी मारी गई हैं। 28 फरवरी को स्कूल पर हुए हमले में 168 बच्चों की मौत हुई। युद्ध में 55 हेल्थ वर्कर्स घायल हुए हैं, जिनमें से 11 की मौत हो चुकी है।
26वें दिन में प्रवेश कर चुकी इंटरनेट बंदी
ईरान में इंटरनेट बंदी अब 26वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। नेटब्लॉक्स के अनुसार यह शटडाउन 600 घंटे से अधिक समय से जारी है। इस वजह से आम लोग अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से पूरी तरह कट गए हैं और सही जानकारी तक पहुँच नहीं पा रहे हैं, जिससे हालात और कठिन हो गए हैं।
ये भी पढ़ें- Harish Rana Funeral : इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले हरीश राणा का अंतिम संस्कार, 13 साल से कोमा में थे
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









