IPL 2026 : आईपीएल 2026 शुरू होने में अब सिर्फ 3 दिन बचे हैं, लेकिन टूर्नामेंट से पहले कई तेज गेंदबाज चोटिल हो गए हैं. इसी बीच मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी इस सूची में जुड़ गया है. बुमराह फिलहाल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है.
इस बार आईपीएल की तैयारियों पर तेज गेंदबाजों की चोट का बड़ा असर पड़ा है. कई टीमों के गेंदबाज या तो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं या शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे. उदाहरण के तौर पर जोश हेजलवुड पहले ही बाहर हो चुके हैं. वहीं मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस शुरुआती मैच मिस करेंगे. इसके अलावा नाथन एलिस पूरे सीजन से बाहर हैं. भारत के आकाश दीप और हर्षित राणा भी चोट से जूझ रहे हैं.
व्यस्त शेड्यूल से बढ़ीं चोटें
अब सवाल उठता है कि तेज गेंदबाज ही ज्यादा चोटिल क्यों हो रहे हैं. इस पर मो बोबाट ने कहा कि इसका सबसे बड़ा कारण व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल है. लगातार मैच खेलने और सफर करने से खिलाड़ियों पर दबाव बढ़ता है, जिससे चोट का खतरा भी बढ़ जाता है.
उन्होंने यह भी कहा कि टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों का चोटिल होना किसी भी टीम के लिए अच्छा नहीं है, क्योंकि इससे टीम की रणनीति प्रभावित होती है, उन्होंने सभी टीमों के लिए सहानुभूति जताई.
खिताब बचाने उतरेगी आरसीबी
बता दें कि पिछले साल की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए यह सीजन खास रहने वाला है. टीम इस बार अपने खिताब को बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी. पिछले सीजन में रजत पाटिदार की कप्तानी में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था.
ये भी पढ़ें- दतिया में विकास की रफ्तार तेज, CM मोहन यादव ने योजनाओं और प्रोजेक्ट्स का किया शुभारंभ
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









