Israel Ambassador : हाल ही में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच, इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने भारत में मीडिया से बातचीत में कई बड़ी बातें साझा कीं. उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में इजरायल पूरी तरह अमेरिका के साथ है और अमेरिका के शांति प्रयासों की सराहना करता है.”
राजदूत ने शांति की दिशा में आवश्यक शर्तें भी स्पष्ट कीं. राजदूत के अनुसार, यदि सीजफायर लागू होना है तो ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम, यूरेनियम संवर्धन और बैलेस्टिक मिसाइल परियोजनाओं पर रोक लगानी होगी. साथ ही, ईरान को क्षेत्रीय सशस्त्र समूहों जैसे हिज़्बुल्लाह, हमास और हूती को समर्थन देना बंद करना होगा, उन्होंने बताया कि इजरायल सीधे तौर पर ईरान पर नहीं बल्कि उसके नीति-निर्णयों से पैदा हुए खतरे का सामना कर रहा है.
अमेरिका-इजरायल एक साथ
अमेरिका और इजरायल के संबंधों पर बात करते हुए रूवेन अजार ने कहा कि दोनों देश इस मुद्दे पर एकमत हैं और पूरी तरह एक साथ हैं, उन्होंने इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच संभावित बातचीत पर कहा कि बातचीत का स्थान महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि परिणाम मायने रखता है.
पश्चिम एशिया में भारत की अहम भूमिका
इजरायल में जारी स्थिति के बारे में राजदूत ने बताया कि सुरक्षा के बावजूद मिसाइल हमलों के चलते लोग शेल्टर में हैं. हालांकि, देश का रक्षा तंत्र मजबूत है. अब तक दर्ज मामलों में 20 लोगों की मौत और करीब 100 लोग घायल हुए हैं, उन्होंने कहा कि इजरायल शांति चाहता है, लेकिन यह तभी संभव है जब ईरान अपनी नीतियों में बदलाव करे.
राजदूत ने भारत की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया और कहा कि भारत इस क्षेत्र में संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकता है, उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ईरान में सत्ता परिवर्तन की संभावना है और क्षेत्रीय नीतियों में बदलाव समय की बात है.
ये भी पढ़ें- दतिया में विकास की रफ्तार तेज, CM मोहन यादव ने योजनाओं और प्रोजेक्ट्स का किया शुभारंभ
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









