बड़ी ख़बरविदेश

न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट के रनवे पर बड़ा हादसा, ट्रक से टकराया कनाडा एक्सप्रेस का प्लेन, कई घायल

La Guardia Airport : न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर रविवार (22 मार्च) शाम को एक बड़ा हादसा हुआ. एयर कनाडा एक्सप्रेस का CRJ-900 विमान हवाई अड्डे पर खड़े ट्रक से टकरा गया, जिससे विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे के तुरंत बाद राहत अभियान शुरू किया गया. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया.

ला गार्डिया एयरपोर्ट पर उड़ानें रोकें

यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने एक नोटिस जारी करते हुए सभी फ्लाइट्स के लिए ग्राउंड स्टॉप की घोषणा की है. इसका मतलब यह है कि फिलहाल कोई भी विमान टेकऑफ या लैंडिंग नहीं कर सकेगा. हादसे के बाद ला गार्डिया एयरपोर्ट की तरफ आ रहे विमानों को डायवर्ट किया जा रहा है. वहीं, FAA ने पायलटों को चेतावनी दी है कि एयरपोर्ट शाम 1800 GMT तक बंद रह सकता है.

विमान और टक्कर का विवरण

हादसे का शिकार CRJ-900 विमान कनाडा के मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क आ रहा था. Flightradar 24 के अनुसार, विमान ने ग्राउंड व्हीकल से करीब 24 मील प्रति घंटे (39 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से टक्कर मारी. इस विमान का संचालन Jazz Aviation कर रही थी, जो एयर कनाडा की रीजनल पार्टनर एयरलाइन है.

बता दें कि सोशल मीडिया पर हादसे के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें विमान और ट्रक के बीच हुई टक्कर स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है. ला गार्डिया एयरपोर्ट पायलटों के लिए काफी चुनौतीभरा माना जाता है. यह एयरपोर्ट पानी से घिरा है और रनवे छोटा है, इसलिए टेकऑफ और लैंडिंग में अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ती है.

पिछली घटनाएँ

अक्टूबर 2025 में टैक्सीवे पर डेल्टा एयर लाइन्स के दो विमान आपस में टकरा गए थे. एक विमान का पंख दूसरे के कॉकपिट से जा टकराया था. अक्टूबर 2016 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार माइक पेंस को ले जा रहा विमान रनवे 22 से फिसलकर घास में चला गया था.

Related Articles

Back to top button