Uttar Pradeshराजनीतिराज्य

आप मुख्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया गया सांसद संजय सिंह का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल

Sanjay Singh Birthday : आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में रविवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह का जन्मदिन उत्साह, ऊर्जा और जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर संजय सिंह के संघर्षमय राजनीतिक जीवन और जनहित के प्रति उनके समर्पण को याद किया तथा उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

संजय सिंह को बताया साहसी और मजबूत नेता

इस मौके पर सभाजीत सिंह ने कहा कि संजय सिंह साहस, निर्भीकता और दृढ़ता के पर्याय हैं, जिन्होंने अपनी ईमानदारी, लगन और कठोर परिश्रम के दम पर राजनीति में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह न केवल एक मजबूत जननेता हैं, बल्कि वे हर कार्यकर्ता को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं, यही कारण है कि संगठन आज इतनी मजबूती से खड़ा है।

सभाजीत सिंह ने आगे कहा कि संजय सिंह हमेशा गरीबों, मज़लूमों और वंचित वर्ग की आवाज़ बनकर खड़े रहे हैं। चाहे संसद हो या सड़क, उन्होंने हर मंच से जनता के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है। उनकी राजनीति सत्ता के लिए नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सुविधाएं पहुंचाने के लिए समर्पित है।

‘संजय सिंह युवाओं के लिए प्रेरणा बने’

उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब राजनीति में अवसरवाद और समझौते हावी हैं, ऐसे समय में संजय सिंह का संघर्ष और स्पष्टवादिता युवाओं और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका जीवन बताता है कि यदि नीयत साफ हो और इरादे मजबूत हों, तो हर चुनौती को पार किया जा सकता है।

इस अवसर पर लखनऊ जिलाध्यक्ष इरम रिज़वी ने कहा कि संजय सिंह का पूरा राजनीतिक जीवन जनसंघर्ष, पारदर्शिता और जनसेवा की मिसाल है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह ने जिस तरह से आम आदमी की आवाज़ को संसद से लेकर सड़क तक बुलंद किया है, वह हर कार्यकर्ता को जनहित के मुद्दों पर मजबूती से खड़े रहने की प्रेरणा देता है। इरम रिज़वी ने कहा कि लखनऊ का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलकर संगठन को और अधिक मजबूत करेगा और जनता के हक की लड़ाई को तेज करेगा।

कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया

कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और संकल्प लिया कि वे संजय सिंह के दिखाए रास्ते पर चलते हुए जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और प्रदेश में आम आदमी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभाजीत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश संजय सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के हर वर्ग की आवाज़ बनने का कार्य जारी रखेगी और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार पूरे विपक्ष को सदन और परिसर से बाहर निकालना लोकतंत्र पर सीधा वार: आतिशी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button