टेकयूटिलिटी न्यूज

Realme ने लॉन्च किया नया 5G फोन Realme P4 Lite 5G, सिर्फ 11,499, 7,000mAh बैटरी

Realme P4 Lite 5G : Realme ने अपने P4 सीरीज़ में नया स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G पेश किया है। यह फोन P4 लाइनअप का लेटेस्ट मॉडल है, इससे पहले इस लाइनअप में P4, P4x और P4 Pro 5G मौजूद हैं। नए फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट लगा है और बेहतर कूलिंग के लिए Airflow Vapour चैम्बर का उपयोग किया गया है।

फोन का 6.8-इंच HD+ LCD डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में 7,000mAh बैटरी और 15W वायर्ड चार्जिंग का विकल्प है।

कीमत और वेरिएंट:

4GB RAM + 64GB स्टोरेज – ₹12,999

4GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹13,999

6GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹15,999

लॉन्च ऑफर में 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट और 500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद शुरुआती कीमत ₹11,499 हो जाएगी। फोन की पहली सेल 25 मार्च से शुरू होगी।

फोन Mosaic Blue और Mosaic Green कलर में उपलब्ध है और इसे Flipkart, Realme India वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन:

डिस्प्ले: 6.8 इंच HD+ LCD, 144Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग

सॉफ्टवेयर: Android 16 आधारित Realme UI 7.0, 2 साल OS अपडेट, 3 साल सिक्योरिटी अपडेट

कैमरा: 13MP रियर + 5MP फ्रंट

स्टोरेज: 128GB तक UFS 2.2, 6GB तक LPDDR4X RAM

कनेक्टिविटी: 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, 3.5mm हेडफोन जैक

यह फोन गेमिंग और रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतर बैटरी और डिस्प्ले अनुभव के साथ आता है।

ये भी पढ़ें- IAS डॉ. रवि मित्तल बने PMO के डेप्युटी सेक्रेटरी, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button