
Bihar News : बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के एक बड़े अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई महिलाओं को हार्निया बताकर बच्चेदानी निकालने की शिकायत के बाद की गई, जिसमें विभाग ने आरोपित हॉस्पिटल का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का निबंधन निरस्त कर दिया है।
हार्निया बताकर बच्चेदानी निकालने की शिकायत
दरअसल, पटना के एवर्स अस्पताल में महिलाओं को हर्निया जैसी मामूली बीमारी बताकर उनकी बच्चेदानी निकालने की गंभीर शिकायत मिली थी। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल ने जाली रिपोर्ट के आधार पर महिला की बच्चेदानी निकाल दी। वहीं शिकायत मिलने के तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी। सिविल सर्जन द्वारा तैयार विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
आयुष्मान भारत योजना का दुरुपयोग
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि अस्पताल ने आयुष्मान भारत योजना का दुरुपयोग किया। महिला मरीज के इलाज के लिए हर्निया पैकेज में बुकिंग की गई, लेकिन वास्तविक सर्जरी के दौरान गर्भाशय निकाल दिया गया। विभाग ने इस गंभीर अनियमितता को लेकर चेतावनी दी है और आगे कठोर कदम उठाने का भरोसा दिलाया है।
ये भी पढ़ें – पंजाब द्वारा राजस्थान सरकार से दशकों से पानी के इस्तेमाल बकाया वसूला जायेगा – CM भगवंत मान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








