Uttar Pradeshक्राइमराज्य

बरेली में सास-साले की हत्या करने वाला अफसर खां एनकाउंटर में ढेर

UP Crime News : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अपनी सास और साले की पंचायत के दौरान निर्मम हत्या करने वाले शातिर अपराधी अफसर खां का पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर ही ढेर कर दिया. बीते सोमवार को सास और साले की हत्या करने के साथ ही पत्नी पर भी चाकू से हमला किया था. पत्नी आईसीयू में भर्ती है. इससे पहले मामी से अवैध संबंधों में मामा की भी हत्या कर चुका है. इसके बाद अपनी ही चचेरी बहन से जबरदस्ती शादी की थी. पत्नी से अनबन के बाद समझौते के लिए सोमवार को पंचायत बुलाई गई थी. इसी दौरान अफसर खां ने घटना को अंजाम दिया था.

सास-ससुर की हत्या के मामले में फरार अफसर खां की तलाश में एसएसपी ने तीन टीमें बनाई थीं. मंगलवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शहर छोड़ने की कोशिश कर रहा है और सहारा ग्राउंड के पास छिपा हुआ है. जब पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की, तो अफसर खां ने खुद को बचाने के लिए पुलिस पर फायरिंग की और भागने की कोशिश की. फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें अफसर खां को सीधे गोली लगी और वह वहीं गिर गया.

आरोपी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया

मुठभेड़ के बाद घायल हालत में आरोपी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी और एसपी सिटी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने मौके से आरोपी का तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है.

सास-साले के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

इस दोहरे हत्याकांड और एनकाउंटर से इलाके में सनसनी फैल गई. मृत सास-साले के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा चुके हैं, जबकि अफसर खां के मारे जाने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली. वहीं, एसएसपी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

दोनों की मौके पर ही मौत हो गई

बता दें कि यह घटना सोमवार को इज्जतनगर के रहपुरा चौधरी गांव में हुई, जब परिवार में विवाद सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी. आरोपी अफसर खां का अपनी पत्नी सायमा से लंबे समय से विवाद चल रहा था. अचानक तैश में आकर अफसर खां ने चाकू से अपनी सास आसमा और साले आदिल पर हमला किया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, पत्नी सायमा गंभीर रूप से घायल हुई और उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

ये भी पढ़ें – गैस, बिजली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर कांग्रेस कल करेगी विधानसभा का घेराव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button