राष्ट्रीय

नेपाल में भारतीय श्रद्धालुओं को ले जा रही बस खाई में गिरी, 7 की मौत, कई घायल

Nepal Bus Accident : नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मध्य नेपाल में भारतीय श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई. इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं. स्थानीय पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू किया गया और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस इस दुर्घटना की जांच में जुटी हुई है.

सूत्रों के अनुसार, नेपाल के मध्य इलाके में भारतीय तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है और सात अन्य घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार, यह हादसा शनिवार को गंडकी प्रांत में हुआ. तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस मनकामना मंदिर से लौट रही थी, तभी गोरखा जिले में बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क से नीचे खाई में गिर गई. गोरखा जिले के जिला यातायात पुलिस प्रमुख सूरज आर्यल ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं और सभी भारतीय नागरिक हैं.

हादसे में सात लोगों की मौत

वहीं, जिला पुलिस प्रमुख भरत बहादुर बीके ने बताया कि इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई है. वहीं, ‘काठमांडू पोस्ट’ के अनुसार, सात अन्य घायल यात्रियों को बचा लिया गया है. सभी घायलों को आंबुखैरेनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. ‘हिमालयन टाइम्स’ के मुताबिक, इलेक्ट्रिक बस का चालक बाल-बाल बच गया, जबकि उसका सहायक इस हादसे में घायल हुआ. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- यूपी-बिहार के लोगों के लिए दिल्ली से बड़ी खुशखबरी, मुनक नहर पर बनेगा सबसे लंबा छठ घाट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button