Naman Awards 2026 : बीसीसीआई ने नमन अवार्ड 2026 की घोषणा कर दी है। इस बार के अवार्ड में पुरुष टीम से शुभमन गिल और महिला टीम से स्मृति मंधाना को ‘क्रिकेट ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ियों को भी पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। यह समारोह 15 मार्च को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
गिल-मंधाना को ‘पॉली उमरीगर क्रिकेट ऑफ द ईयर’
पुरुष टीम से शुभमन गिल और महिला टीम से स्मृति मंधाना को ‘क्रिकेट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसे ‘पॉली उमरीगर क्रिकेट ऑफ द ईयर’ से भी जाना जाता है। गिल दूसरी बार यह खिताब पाने वाले खिलाड़ी हैं। इसके साथ गिल, सचिन तेंदुलकर और आर अश्विन की बराबरी कर लेंगे। वहीं पूर्व कप्तान विराट कोहली पांच बार और जसप्रीत बुमराह तीन बार यह पुरस्कार जीत चुके हैं।
शानदार परफॉर्मेंस का मिला ईनाम
आपको बता दें कि साल 2025 में शुभमन ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान शानदार बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट क्रिकेट में 983 रन बनाए, वनडे में कुल 490 रन बनाए। आईपीएल में भी गिल का बल्ला जमकर चला। गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए गिल ने 650 रन बनाए। इस प्रदर्शन का ईनाम गिल को बीसीसीआई ने दिया। हालांकि उम्दा पारियों के बावजूद T20 विश्वकप में गिल को टीम में जगह नहीं मिली।
तीन पूर्व खिलाड़ियों को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
पूर्व भारतीय खिलाड़ी और बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और राहुल द्रविड़ को कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। द्रविड़ के कोचिंग कार्यकाल में भारत 2024 में T20 विश्व विजेता बना था। पुरुष वर्ग के साथ ही महिला वर्ग से पूर्व कप्तान मिताली राज को भी नामित किया गया है।
युवा क्रिकेटर भी हुए सम्मानित
युवा क्रिकेटरों को भी बीसीसीआई ने ईनाम दिया है। अंडर-19 विश्वकप विजेता टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे सीमित ओवर के टूर्नामेंट मे सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लिए चुने गए हैं। इसे लाला अमरनाथ अवॉर्ड के नाम से भी जाना जाता है।
वहीं घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले हर्ष दुबे को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लिए चुना गया है। हर्ष विदर्भ के लिए खेलते हैं।
इन टीमों को भी किया जाएगा सम्मानित
इस अवॉर्ड समारोह में बीसीसीआई सभी पांच टीमों को सम्मानित करेगी, जो हाल ही में ICC के पांचो टूर्नामेंट अपने नाम किए थे। इसमें पुरुष T20 विश्वकप 2024, 2026, महिला विश्वकप 2025, चैंपियंस ट्रॉफी 2025, अंडर-19 विश्वकप 2026 विजेता टीम शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- Japan Alert : मिडिल-ईस्ट संघर्ष के बीच उत्तर कोरिया ने दागी कई मिसाइलें, जापान में अलर्ट जारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









