Biharराज्यशिक्षा

अब खत्म होगा विद्यार्थियों का इंतजार, जल्द जारी होने वाला है BSEB 12th का रिजल्ट

BSEB 12th Result 2026 : बिहार विद्यालय समिति (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट का इंतजार अब लगभग खत्म होने वाला है। 02 फरवरी से लेकर 13 फरवरी के बीच आयोजित कराई गई परीक्षा में शामिल 13,17,846 छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है, जो कि अब खत्म होने वाला है। जानकारी है कि आज यानी 13 मार्च को कॉपियों की जांच पूरी की जा सकती है, जिसके बाद टॉपर्स को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिजल्ट के जारी होने का इंतजार करते समय पहले से ही अपने लॉगिन विवरण तैयार रखें। इससे परिणाम देखने के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत से बचा जा सकेगा और समय पर रिजल्ट आसानी से चेक किया जा सकेगा।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) रिजल्ट जारी करने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइटों biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए छात्रों को अपने मोबाइल से BIHAR 12 ROLL NUMBER या BIHAR 10 ROLL NUMBER लिखकर 56263 पर भेजना होगा।

ऐसे देखें कक्षा 12वीं का परिणाम

बिहार बोर्ड जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध Bihar Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • जानकारी सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

ये भी पढ़ें – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ‘जुमलों’ की बजाय जवाब लेकर आएं पंजाब: अमन अरोड़ा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button