
Middle East Conflict : पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर गंभीर खबरें सामने आई हैं। ब्रिटिश टैब्लॉइड अखबार द सन की रिपोर्ट के अनुसार, मोजतबा कथित तौर पर कोमा में हैं और उन्हें एक गंभीर हवाई हमले के बाद कम से कम एक पैर गंवाना पड़ा है। इस हमले में उनके पिता और ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की की पहले ही मौत हो चुकी है।
सीना विश्वविद्यालय अस्पताल में भर्ती हैं मोजतबा
56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई को घायल अवस्था में तेहरान के सीना विश्वविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, उनके शरीर को गंभीर क्षति पहुँची है, जिसमें पैर के नुकसान के अलावा पेट और लीवर पर भी चोटें शामिल हैं। अस्पताल की उस यूनिट को पूरी तरह सील कर दिया गया है और सुरक्षा बहुत कड़ी है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ ट्रॉमा सर्जन मोहम्मद रजा जफरगंडी उनका इलाज देख रहे हैं।
मोजतबा की हालत पर ट्रंप का बयान
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई की हालत को लेकर बयान दिया। फॉक्स न्यूज रेडियो से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका अनुमान है कि खामेनेई शायद जीवित हैं, लेकिन उन्हें गंभीर चोटें लगी हैं।
मोजतबा का पहला सार्वजनिक संदेश जारी
ईरानी सरकारी मीडिया ने मोजतबा का पहला सार्वजनिक संदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि देश अपने नागरिकों के प्रति हमले का जवाब देगा और क्षेत्रीय समुद्री मार्गों को निशाना बनाने वाले हमले जारी रहेंगे। इस संदेश में होर्मुज जलडमरूमध्य को ब्लॉक करने की धमकी भी शामिल थी।
ये भी पढ़ें – हरियाणा में घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









