Delhi NCRUttar Pradeshराष्ट्रीयलाइफ़स्टाइल

दिल्ली नोएडा में सिलेंडर की किल्लत, कतारों में लगे लोग, गैस सिलेंडर की भारत में परेशानी क्यों?

Gas Cylinder Issue : दिल्‍ली-एनसीआर में गैस सिलेंडर की समस्या आए दिन बढ़ती जा रही है। नोएडा दिल्ली में एक हफ्ते से रसोई गैस की भारी किल्लत है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग भी ठप पड़ती नज़र आई। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि एजेंसियां स्टॉक खत्म होने की बात कह रही है।

ब्लैक मार्केटिंग का बुरा असर

वहीं बाहर खुलेआम ब्लैक में 300-400 रुपये किलो गैस बेची जा रही है। यह एक तरीके से ब्लैक मार्केटिंग है, जो दाम बढ़ाकर चोरी से माल सप्लाई किया जाता है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घरेलू गैस सिलेंडर रात के अधेंरे में 1500 से 2000 के बीच दिया जा रहा है।

लोगों ने क्या कहा

गैस की कमी का सबसे बुरा असर मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ा है। सिलेंडर न होने के कारण लोग बाहर से महंगा खाना खरीदने को मजबूर हैं। इसी बीच एक महिला ने कहा कि “हम दिल्ली-नोएडा कमाने आए हैं, भूखे मरने नहीं। अगर 300-400 रुपये किलो गैस ही खरीदेंगे तो बच्चों को क्या खिलाएंगे और क्या बचाएंगे।

एजेंसी और ब्लैक मार्केट का खेल

एजेंसियां बुकिंग नहीं ले रही हैं, जिस कारण से ब्लैक मार्केट बढ़ रहा है। पैसे वाले लोग गैस खरीद रहे हैं लेकिन गरीब लोग लाइनों में लगे हैं। लोगों का आरोप है कि एजेंसियों की मिलीभगत से ही गैस को ब्लैक किया जा रहा है।

जानकारी है कि उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 50 में एजेंसी पर गैस सिलेंडर की गाड़ी आई, और कर्मचारी गोदाम में ताला लगाकर भाग गए। आरोप है कि किसी को भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। वहीं लोग सुबह 7 बजे से कतारों में लगे हैं।

गैस सिलेंडर की भारत में किल्लत क्यों

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर भारत पर ही नहीं बल्कि कई देशों पर दिखाई दे रहा है। खाड़ी देश कतर भारत में एलएनजी का सबसे बड़ा सप्लायर है। लेकिन होर्मुज की खाड़ी से जहाजों से आवाजाही बंद होने और कतर के ठिकानों पर हमलों के कारण भारत को गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है।

इस कारण कई शहरों में गैस की दिक्कत होने लगी है। वहीं ईरान पर हुए अचानक हमले पर भारत का स्टैंड ना लेना भी बड़ी वजह बताया जा रहा है। जिसका सामना आज मध्यम वर्गीय लोग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Monalisa Marriage : महाकुंभ गर्ल मोनालिसा ने की मुस्लिम लड़के से शादी, मंदिर में लिए सात फेरे, ऐसे हुआ था प्यार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button