Punjab Budget 2026 : कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने इस बजट में औद्योगिक क्षेत्र का विशेष ध्यान रखा है, जिसका उद्देश्य आने वाले समय में इस क्षेत्र के अधिकतम विकास को सुनिश्चित बनाना है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने यह अग्रगामी बजट पेश करके अपनी सभी गारंटियां पूरी कर दी हैं।
राज्य के आर्थिक विकास में आएगी तेजी
यह एक लोक-केंद्रित बजट है, जिसमें हर वर्ग और क्षेत्र को विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट पंजाब के हर नागरिक को सशक्त बनाते हुए राज्य के आर्थिक विकास को और तेज करेगा। उन्होंने कहा कि बजट में औद्योगिक क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है ताकि यह अधिकतम प्रगति कर सके और पंजाब निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरे।
पंजाब सरकार की नई औद्योगिक नीति
उन्होंने बताया कि पंजाब को अकेले 2025 में ही 55,000 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह बजट उद्योगपति-अनुकूल है, जो पंजाब के उद्योग को समृद्धि की ओर ले जाएगा। इस उद्देश्य के लिए पंजाब सरकार ने नई औद्योगिक नीति भी पेश की है जो कारोबारियों की सभी जायज मांगों को पूरा करेगी।
ये भी पढ़ें- Cylinders Price Hike : रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, कामर्शियल सिलेंडर भी 100 से पार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









