Pak Afghan War : मिडिल ईस्ट में तनाव गहराता जा रहा है। ईरान, इजरायल और अमेरिका युद्ध की आग में जल रहे हैं। इसी बीच अफगानिस्तान पाकिस्तान को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है, बता दें कि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान स्थित रावलपिंडी में नूर खान एयरबेस पर ड्रोन हमला किया है।
इससे पहले भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में नूर खान एयरबेस को मिट्टी में मिला दिया था। अफगानिस्तान की डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर कई जगहों पर एयरस्ट्राइक की है।
अन्य स्थानों पर किए गए हमलों का जवाब
हाल ही में पाकिस्तान के बलूचिस्तान के क्वेटा में सेना के 12वीं डिविजन हेडक्वार्टर पर हमला किया गया है। वहीं, अफगानिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा में भी एयरस्ट्राइक का दावा किया है। अफगानिस्तान के अनुसार, यह हमले पाकिस्तान के काबुल, बगराम और अन्य स्थानों पर किए गए हमलों का जवाब हैं।
अफगान सेना ने शेयर किए चित्र
अफगानिस्तान की रक्षा मंत्रालय ने ड्रोन हमलों की तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें नूर खान एयरबेस पर ड्रोन अटैक और पास में खड़े फाइटर प्लेनों की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। अफगान सेना ने पाकिस्तान के क्वेटा और खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्रों के भी चित्र शेयर किए हैं। पाकिस्तान द्वारा हमले के बाद अफगानिस्तान अब पाकिस्तानियों को निशाना बना रहा है।
पाकिस्तान की ओर बढ़ रही अफगान सेना
अफगान सेना ने पाकिस्तान के चेक प्वाइंट्स पर हमला किया और उन्हें आग के हवाले कर दिया। अफगानिस्तान की कुनार बॉर्डर ब्रिगेड ने पाकिस्तानी पोस्ट पर तोप और गोले बरसाए, जिसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान की सेना को भारी नुकसान हुआ है।
अफगान सेना का दावा है कि उसने पाकिस्तान की सीमा के पार तोर्खम क्षेत्र में पाकिस्तानी समर्थित मिलिशिया के चेकपॉइंट्स और गाड़ियों को जला दिया है। अफगान सेना अब पाकिस्तान की सीमा की ओर बढ़ रही है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली के 4 स्कूलों समेत बैंक को उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









