राष्ट्रीय

होली से पहले महंगाई की मार: 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा, जानें अपने शहर के नए दाम

LPG Cylinder Price Hike : देश के कई ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करते हुए दाम बढ़ा दिए हैं. रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 28 रुपये से 31 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, नई कीमतें आज यानी 1 मार्च से लागू हो गई हैं. हालांकि, ये बढ़ोतरी सिर्फ 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर हुई है. घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इस बढ़ोतरी की वजह से दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1740.50 रुपये से बढ़कर 1768.50 रुपये हो गई है.

होली से ठीक पहले महंगाई की मार

राजधानी दिल्ली के अलावा, कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें आज से 1875.50 रुपये हो गई हैं, जो पहले 1844.50 रुपये थी. वहीं, मुंबई में इसकी कीमतें 1692.00 रुपये से बढ़कर 1720.50 रुपये और चेन्नई में 1899.50 रुपये से बढ़कर 1929.00 रुपये हो गई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का ये फैसला देश के कई रेस्टॉरेंट, होटल, ढाबा संचालकों के लिए बड़ा झटका है. होली के त्योहार में अब सिर्फ 2 दिनों का समय है, ऐसे में गैस महंगी होने की वजह से रेस्टॉरेंट, होटल, ढाबा संचालकों की लागत बढ़ जाएगी. आम लोगों को पुरानी कीमतों पर ही गैस मिलेगा.

PNG 48.46 रुपये प्रति SCM

हालाकिं घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 853.00 रुपये, कोलकाता में 879.00 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये है. इसके अलावा, पीएनजी यानी पाइप से सीधे रसोई घर में पहुंचने वाली गैस की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में PNG की मौजूदा खुदरा कीमत 48.59 रुपये प्रति SCM, नोएडा में 48.46 रुपये प्रति SCM, गुरुग्राम में 47.40 रुपये प्रति SCM, कानपुर में 49.95 रुपये प्रति SCM और अजमेर में 50.27 रुपये प्रति SCM है.

ये भी पढ़ें- पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 18 की मौत, कई लोग घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button