Iran Attack in Dubai : ईरान ने कतर, बहरीन समेत 7 देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं। वहीं दुबई की राजधानी अबू धाबी में दो बड़े धमाके किए हैं। जिससे पूरे दुबई में डर का माहौल है। इससे पहले ईरान ने इजरायल पर 400 मिसाइलें दागी थी। टर्किश एयरलाइंस ने 2 मार्च तक लेबनान, सीरिया, इराक, ईरान और जॉर्डन के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं।
ये देश ईरान की रडार पर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑपरेशन फतह-ए-खैबर के तहत ईरान ने एकसाथ 7 देशों पर हमला किया है। जिन देशों पर ईरान ने हमला किया है, उनमें इजराइल, यूएई, सऊदी, कुवैत, जॉर्डन, कतर और बहरीन का नाम शामिल है। इजराइल को छोड़कर बाकी सभी देशों में ईरान ने यूएस बेस पर हमला किया है। ईरान ने पहले ही अमेरिका को विनाशकारी जवाब देने की घोषणा की थी।
यूएई में गंभीर सुरक्षा चुनौती
हालांकि अबू धाबी के एक रिहायशी इलाके में मिसाइल के मलबे के गिरने से कुछ संपत्ति को नुकसान पहुंचा और एशियाई मूल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। यूएई ने इस हमले को गंभीर सुरक्षा चुनौती बताते हुए कहा कि वह इस स्थिति पर जवाब देने का पूरा अधिकार सुरक्षित रखता है। क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है।
हमले में दो की मौत, 5 घायल
न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, इराक के जुर्फ अल-साखेर बेस पर हवाई हमला हुआ। यहां लेबनानी विद्रोही संगठन हिज्बुल्लाह का ठिकाना है। हमले में 2 लोग मारे गए और 5 घायल हुए। यह साफ नहीं है कि हमला किसने किया।
अमेरिकी अड्डे बने ईरानी मिसाइल का निशाना
ईरान की समाचार एजेंसी के मुताबिक, कतर में अल-उदैद वायु अड्डा, कुवैत में अल-सलेम वायु अड्डा, संयुक्त अरब अमीरात में अल-धाफरा वायु अड्डा और बहरीन में स्थित पांचवां अमेरिकी अड्डा ईरानी मिसाइल हमलों का निशाना बने हैं। ईरान व अरब देशों में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को लेकर परिजन परेशान हैं। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक कई छात्रों ने वीडियो जारी कर भारत सरकार से घर वापसी के लिए गुहार लगाई है।
ये भी पढ़ें- Iran Attack on Israel : ईरान ने इजराइल पर दागी 400 मिसाइलें, पूरे देश में अलर्ट जारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









