Delhi NCRराजनीतिराष्ट्रीय

Delhi Excise Policy : केजरीवाल कट्टर ईमानदार, मोदी-शाह ने रचा षड्यंत्र, डिटेल में पढ़ें

Delhi Excise Policy : दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद प्रेस-कांफ्रेंस आयोजित किया। पीसी में केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी-शाह ने षड्यंत्र के तहत मुझे फंसाया, जिससे AAP की छवि को नुकसान हो।

केजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार

पिछले चार सालों से हमें बहुत परेशान किया गया। लेकिन जज साहब ने बहुत हिम्मत दिखाई। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है। केजरीवाल कट्टर ईमानदार है, मनीष कट्टर ईमानदार है।

कोर्ट द्वारा बरी करने के बाद AAP प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भरद्वाज ने इसे बड़ी जीत बताया। उन्होंने बताया कि सरकार गिराने के उद्देश्य से बीजेपी ने एक ईमानदार व्यक्ति पर झूठे आरोप लगाए, उसे बदनाम किया, उसको जेल भेजा। लेकिन अदालत ने इसे षड्यंत्र करार दिया।

न्यायाधीश की टिप्पणी

दिल्ली शराब मामले में दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए पूर्व सीएम केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सहित 21 आरोपियों को बरी कर दिया। साथ ही सीबीआई के आरोपपत्र को संज्ञान में लेने से इंकार कर दिया।

सीबीआई को लगी फटकार

विशेष न्यायाधीश जितेन्द्र सिंह ने सीबीआई को फटकार लगाते हुए कहा कि आरोप पत्र में कई कमियां हैं, जो भ्रमित करती हैं। गवाहों और सबूतों से इनकी पुष्टि नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि सीबीआई के आरोप-पत्र में केजरीवाल के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले।

रिकॉर्ड में नहीं ऐसा कोई सबूत

सिसोदिया पर बात करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया उनके खिलाफ कोई केस नहीं बनता। रिकॉर्ड में ऐसा कोई सबूत नहीं है जो उनकी संलिप्तता को दर्शाए। न्यायाधीश ने बताया कि आरोप पत्र में आंतरिक विरोधाभास है। इनपर लगाया गया आरोप साजिश लगता है।

ये भी पढ़ें- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button