
Bihar News : बिहार के मोतिहारी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती की शादी के महज दो दिन बाद ही वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना ने जहां परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया, वहीं ससुराल पक्ष ने लाखों रुपये के गहनों और एक लाख रुपये नकद की चोरी का आरोप लगाया है।
यह घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रगछि गांव की निवासी लक्की कुमारी की शादी से जुड़ी हुई है, जिसकी 20 फरवरी को भानु शर्मा से हुई थी। शादी के बाद 21 फरवरी को दुल्हन विदाई के बाद ससुराल पहुंची, लेकिन अगले ही दिन वह अचानक गायब हो गई।
परीक्षा के देने के बहाने हुई फरार
सूत्रों के मुताबिक, 22 फरवरी को दुल्हन ने अपने पति से कॉलेज में परीक्षा होने की बात कही और मोतिहारी कॉलेज जाने के लिए पति को कॉलेज गेट पर खड़ा करके अंदर जाने की बात कहकर चली गई। इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब पति काफी देर तक इंतजार करने के बाद परेशान हो गया, तो उसने अपने परिजनों को सूचित किया और फिर तुरकौलिया थाना में लिखित शिकायत दी।
नकदी और आभूषम लेकर भागने का आरोप
ससुराल पक्ष ने पुलिस को बताया कि दुल्हन अपने साथ सारे आभूषण और एक लाख रुपये नकद लेकर भागी है। मामले की जांच के दौरान पुलिस को इस बात का पता चला कि दुल्हन की मां आंगनबाड़ी सेविका है और शादी से पहले वह एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। वहीं, दूल्हा एक ड्राइवर का काम करता है।
दुल्हन और उसके प्रेमी पर कार्रवाई की मांग
इलाके में दुल्हन के प्रेमी संग फरार होने की खबर फैलते ही, ससुराल पक्ष ने पुलिस से दुल्हन और उसके प्रेमी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन फिलहाल लड़की और गहनों की बरामदगी की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
ये भी पढ़ें – चार महीने पहले भाई फिर 9 वर्षीय बहन की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









