Delhi NCRराष्ट्रीय

Delhi Indraprastha : केरल के बाद दिल्ली का नाम बदलेगा, ‘इंद्रप्रस्थ’ करने की उठी मांग

Delhi Indraprastha : केरल का नाम बदलकर केरलम करने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की सहमति मिल गई है, जिसके बाद अब अन्य राज्यों के नाम बदलने की मांग भी तेज हो गई है। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि इंद्रप्रस्थ का नाम हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान से जुड़ा हुआ है, और केंद्र सरकार को इस पर विचार करना चाहिए।

पांडवों से है दिल्ली का संबंध

दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद और कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ करने से देश की राजधानी की ऐतिहासिक और सभ्यतागत पहचान को सही मान्यता मिलेगी। उनका मानना है कि दिल्ली का संबंध पांडवों से है, और इस नाम को पुनः स्थापित करने से इसकी ऐतिहासिक पहचान को पुनर्जीवित किया जा सकेगा।

सीएम गुप्ता, शाह को लिखा पत्र

प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी अनुरोध किया है कि दिल्ली विधानसभा में इंद्रप्रस्थ नाम रखने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया जाए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रीय राजधानी का नाम उसके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मूल्यों को दर्शाता होना चाहिए, क्योंकि भारत विश्व की सबसे प्राचीन जीवित सभ्यताओं में से एक है।

ये भी पढ़ें- Flights Cancel : तूफान का कहर 11 हजार फ्लाइट कैंसिल, घरों की बिजली गुल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button