Raj Thackeray Statement : महाराष्ट्र में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा, “जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब भी लोगों को लगता था कि उसे कोई चुनौती नहीं दे सकता, उन्होंने 57-58 साल तक देश पर शासन किया, लेकिन हर चीज का अपना समय होता है, और समय आने पर बदलाव निश्चित रूप से होता है.”
महाराष्ट्र के हालात पर उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति एक गंभीर सूजन की तरह है. कई लोग सोचते हैं कि जो कुछ अभी हो रहा है, वह हमेशा रहेगा, लेकिन दुनिया में कोई भी चीज स्थायी नहीं होती.
चुनाव पर फोकस बढ़ाने का आह्वान
अपने नेताओं से उन्होंने आगे कहा कि आपसे मिलकर ऐसा लगता है जैसे पूरे महाराष्ट्र का अनुभव हो गया. अब तक आपने कई आंदोलन किए हैं, लेकिन आगे का पूरा ध्यान केवल चुनाव पर होना चाहिए. पार्टी का मुख्य फोकस अब चुनाव होना चाहिए. अगले तीन वर्षों में कोई बड़ा चुनाव नहीं है, इसलिए अभी से संगठन को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दें.
मराठी भाषा दिवस उत्साह से मनाने का आह्वान
राज ठाकरे ने कहा कि मराठी भाषा दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए, उन्होंने बताया कि 19 मार्च को गुड़ी पड़वा है और 20 मार्च को उनकी पार्टी की स्थापना हुई थी. इसी अवसर पर 19 मार्च को शिवतीर्थ में सभा आयोजित की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल महाराष्ट्र में उनकी पार्टी, एमएनएस, उनके चचेरे भाई उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के साथ गठबंधन में है.
ये भी पढ़ें- Bengaluru Murder Case : बेंगलुरु में 70 साल की महिला की गला काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









