Other Statesराज्य

भिवंडी-निजामपुर मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी को झटका और कांग्रेस की जीत पक्की!

Maharashtra Politics News : महाराष्ट्र की भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका में मेयर चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के 22 पार्षदों में से 9 पार्षद अलग गुट बनाकर कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को समर्थन दे दिया है. इसके बाद कांग्रेस के मेयर बनने का रास्ता साफ माना जा रहा है. इस महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस को सबसे अधिक 30 सीटें मिली थीं. भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका में कुल 90 सीटें हैं.

51 वोटों के साथ मेयर की राह साफ

चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस-एनसीपी को लग रहा था कि समाजवादी पार्टी के समर्थन से वो आसानी से अपना मेयर बना लेंगे लेकिन सपा ने समर्थन देने से मना कर दिया. सपा ने शिवसेना के साथ देने का ऐलान कर दिया. इसके बाद कांग्रेस-एनसीपी ने “सेक्युलर फ्रंट” गठबंधन बनाया ताकि मेयर पद के लिए बहुमत हासिल किया जा सके. वहीं, बीजेपी के 9 पार्षदों ने अलग गुट बनाकर कांग्रेस-एनसीपी के सेक्युलर फ्रंट को समर्थन देने का ऐलान किया है. सेक्युलर फ्रंट के पास अब 51 वोट हो गए हैं जो बहुमत से ऊपर है. बीजेपी से बगावत करने वाले नारायण चौधरी को सेक्युलर फ्रंट ने अपना मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है. वहीं बीजेपी की ओर से स्नेहा पाटिल मेयर पद की उम्मीदवार है.

मेयर टिकट विवाद से भड़की कलह

चुनाव नतीजों के बाद बीजेपी की भिवंडी इकाई में अंदरूनी कलह बढ़ गई. मेयर टिकट में बदलाव से नाराज पार्षद नारायण चौधरी से सुरेश म्हात्रे ने संपर्क किया, जिसके बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गठबंधन ने उन्हें मेयर उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव दिया. चौधरी बीजेपी के 22 में से 9 पार्षदों को अपने साथ लाने में सफल रहे.

ये भी पढ़ें- Bengaluru Murder Case : बेंगलुरु में 70 साल की महिला की गला काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button