राष्ट्रीय

PM Modi का नया रेल नेटवर्क, 18,509 करोड़ के 3 बड़े प्रोजेक्ट्स, 4 राज्यों में बिछेगा पटरियों का जाल

PM Modi Railway Projects : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCEA) ने भारतीय रेलवे के तीन बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 18,509 करोड़ रुपए है और इनमें कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे के बीच तीसरी और चौथी लाइन बनाना शामिल है।

गांवों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी

ये परियोजनाएं दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के 12 जिलों में लागू होंगी और रेलवे नेटवर्क में लगभग 389 किलोमीटर की वृद्धि करेंगी। इससे करीब 3,902 गांवों में कनेक्टिविटी बढ़ेगी, जिनकी आबादी लगभग 97 लाख है।

माल ढुलाई आदि होगा काफी आसान

प्रोजेक्ट्स का उद्देश्य रेलवे की ऑपरेशनल क्षमता बढ़ाना, भीड़भाड़ कम करना और माल तथा यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाना है। इन परियोजनाओं से कोयला, स्टील, आयरन ओर, सीमेंट, अनाज, फर्टिलाइज़र और POL जैसी वस्तुओं का ट्रांसपोर्ट आसान होगा। अतिरिक्त क्षमता से सालाना 96 मिलियन टन तक का माल ढुलाई ट्रैफिक संभाला जा सकेगा।

सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट के बढ़ेंगे मौके

CCEA के बयान के अनुसार, यह प्रोजेक्ट्स PM गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान के तहत बनाए गए हैं, जिसमें मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक दक्षता पर जोर है। ये लाइनें रेलवे के ऑपरेशन को आसान बनाकर लोगों और माल के आवाजाही के लिए निर्बाध संपर्क प्रदान करेंगी। सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट के मौके भी बढ़ेंगे।

पर्यटन स्थलों तक कनेक्टिविटी होगी आसान

साथ ही, ये परियोजनाएं पर्यटन स्थलों तक कनेक्टिविटी भी बढ़ाएंगी, जिनमें त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, श्री माता वैष्णो देवी, हम्पी, बल्लारी फोर्ट, तुंगभद्रा डैम और विजया विट्ठल मंदिर शामिल हैं। इससे इलाके का विकास और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

ये भी पढ़ें- नोएडा वासियों को PM Modi का तोहफा, एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार को दी मंजूरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button