
Buxar Court Threat : एक ही दिन में बिहार के 2 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पहले पूर्णिया कोर्ट और अब बक्सर जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल आया है। धमकी मिलने के बाद कोर्ट में अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं सूचना मिलते ही भारी संख्या में प्रशासन कोर्ट परिसर में पहुंची और परिसर खाली कराया। पुलिस कोर्ट परिसर की जांच कर रही है। अन्य विवरण की प्रतीक्षा है।
स्कूल भी कराए गए बंद
कोर्ट परिसर के साथ आसपास के इलाकों को भी खाली कराया गया। इसके साथ ही स्कूलों को भी बंद करवा दिया गया। बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे गार्जियनों के मुताबिक, स्कूल प्रशासन के द्वारा मैसेज किया गया कि अपने-अपने बच्चों जल्द से जल्द स्कूल पहुंचकर लेकर जाएं।
पूर्णिया कोर्ट को भी मिली धमकी
बता दें कि आज ही पूर्णिया सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अदालत की कार्यवाही शुरु होने से पहले ही धमकी भरा ईमेल आया, जिसमें कोर्ट को बम से उड़ान की धमकी दी गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद प्रशासन ने कोर्ट परिसर खाली कराया।
ये भी पढ़ें – ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’: 348वें दिन पंजाब पुलिस ने 8 किलो हेरोइन के साथ 171 तस्करों को किया गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









