क्राइमविदेश

थाईलैंड में ताबड़तोड़ फायरिंग, 22 बच्चों समेत 34 लोगों की मौत, डे-केयर सेंटर में बड़ा हमला

Thailand Daycare Attack : थाईलैंड में दर्दनाक हमले में 34 लोगों की मौत हो गई है। एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने डे-केयर सेंटर (Day-Care Center) में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर लोगों की हत्या कर दी। वहीं साउथ थाईलैंड (South Thailand) के हाट याई में एक 18 साल के युवक ने स्कूल में फायरिंग कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया और एक महिला कर्मचारी को बंधक बना लिया।

इतिहास का घातक हमला

थाईलैंड (Thailand) में एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने डे-केयर सेंटर (Day-Care Center) में फायरिंग कर दी, जिसमें कम से कम 22 बच्चों और 12 वयस्कों की मौत हुई। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, यह देश का अब तक का सबसे घातक मास शूटिंग हमला है। घटना के बाद इलाके में शोक और गुस्सा फैला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे की वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पहले बनाया बंधक फिर कर दी फायरिंग

जानकारी के मुताबिक हमलावर ने पहले शिक्षकों और छात्रों को बंधक बनाया और फिर फायरिंग कर दी। घटना के समय डे-केयर सेंटर (Day-Care Center) में कई छोटे बच्चे मौजूद थे। फिर अचानक माहौल दहशत में बदल गया और चीख पुकार मच गई। हमले की जानकारी पाते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके के लिए रवाना हो गई। पूरे इलाके को घेर लिया गया और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें- 12 फरवरी भारत बंद, बैंक, स्कूल और बाजार कितने होंगे प्रभावित, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button