Other Statesराजनीति

रोहित पवार ने प्रेजेंटेशन पेश कर हादसे के तथ्यों पर सवाल उठाए, पार्टी में मतभेद और राजनीतिक बहस तेज

Ajit Pawar Plane Crash : महाराष्ट्र के बारामती में अजित पवार के प्लेन हादसे में हुई मौत को विपक्ष साजिश बता रहा है. एनसीपी (SP) नेता रोहित पवार ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजित पवार के प्लेन क्रैश को लेकर कई सवाल उठाए और इसे संभावित साजिश बताया. इसके बाद रोहित पवार ने अब एक पोस्ट के जरिए अपने सभी संदेहों का समाधान मांगा है.

रोहित पवार ने अपने पोस्ट में लिखा कि इस हादसे (बारामती प्लेन हादसा) में मैंने अपने चाचा को खो दिया है और राज्य ने एक लीडर खो दिया है. इसलिए, हमारे सभी संदेहों का समाधान होना चाहिए; तब तक, हम इस मामले को आगे बढ़ाते रहेंगे.

रोहित पवार ने प्लेन क्रैश पर प्रेजेंटेशन पेश किया

रोहित पवार ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के साथ मिलकर अजितदादा के प्लेन क्रैश पर डिटेल्ड प्रेजेंटेशन पेश किया है. उनके मुताबिक यह सिर्फ हवा में उठाए गए सवाल नहीं हैं, बल्कि हर पॉइंट का ठोस आधार है. उन्होंने मीडिया से लिंक के जरिए पूरा प्रेजेंटेशन देखने और डाउनलोड करने की अपील की है, वहीं राज्य व केंद्र की जांच एजेंसियों से सकारात्मक जवाब की उम्मीद भी जताई है.

हादसे से जुड़े कुछ तथ्यों की ओर इशारा

अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित पवार ने अजित पवार की मौत को साजिश बताया. उन्होंने कहा कि एक किताब में लिखा है कि यदि किसी व्यक्ति को मारना हो तो उसके ड्राइवर को निशाना बनाना सबसे आसान तरीका होता है. इसी संदर्भ में उन्होंने हादसे से जुड़े कुछ तथ्यों की ओर इशारा किया.

अचानक कार से यात्रा क्यों नहीं की

रोहित पवार के मुतीबिक हादसे से एक दिन पहले अजित पवार को मुंबई से पुणे कार से आना था और काफिला भी निकल चुका था. लेकिन अचानक उन्होंने कार से यात्रा क्यों नहीं की, यह बड़ा सवाल है. उन्होंने यह भी दावा किया कि अजित दादा एक बड़े नेता से मिलने वाले थे.

पार्टी में मतभेद और राजनीतिक बहस तेज

अजित पवार के निधन के बाद से विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है. विपक्ष का कहना है कि एनसीपी के विलय की चर्चाएं चल रही थीं और ऐसे समय में हुआ प्लेन क्रैश संदेह पैदा करता है. इसी वजह से पूरे घटनाक्रम पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है. हालांकि शरद पवार पहले ही इसे एक हादसा बता चुके हैं, लेकिन अब उन्हीं की पार्टी के नेता गंभीर सवाल उठा रहे हैं। इससे पार्टी के भीतर मतभेद की स्थिति भी सामने आ रही है.

पार्टी में मतभेद और राजनीतिक बहस तेज

अजित पवार के मौत के बाद विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है, उनका कहना है कि एनसीपी के विलय की चर्चाओं के बीच यह प्लेन क्रैश संदेह पैदा करता है, जिससे राजनीतिक बहस और तेज हो गई है. हालांकि शरद पवार पहले ही इसे एक हादसा बता चुके हैं, लेकिन अब उनकी ही पार्टी के नेता इस पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं, जिससे पार्टी के भीतर मतभेद की झलक भी सामने आ रही है.

ये भी पढ़ें – फाजिल्का में पोटाश खोज के लिए नई परियोजना, 21 महीनों में 48 वर्ग किलोमीटर में ड्रिलिंग शुरू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button