मनोरंजन

ना पैसा है..ना दोस्त..ना कोई रास्ता, तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले टूटे अभिनेता राजपाल यादव

Rajpal Yadav Surrender : बॉलीवुड के कॉमेडी स्टार राजपाल यादव इन दिनों बुरे दौर से गुजर रहे हैं। चेक बाउंस मामले में उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा राहत नहीं मिलने पर राजपाल यादव ने सरेंडर करने का फैसला लिया और कहा कि जेल जाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। इस दौरान उन्होंने बहुत ही भावुक बयान दिया जो उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया है।

सरेंडर से पहले एक्टर का भावुक बयान

सरेंडर से पहले राजपाल यादव ने बयान दिया है कि, मेरे पास पैसे नहीं हैं…और कोई उपाय नहीं दिखता। जब उनसे इंडस्ट्री के किसी दोस्त की मदद लेने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘यहां हम सब अकेले हैं, कोई दोस्त नहीं है। मुझे इस संकट से खुद ही निपटना होगा। बता दें कि ये कदम दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा उनकी आखिरी राहत याचिका मनी इंतजाम के लिए खारिज किए जाने के बाद उठाया गया।

2010 से जुड़ा है मामला

दरअसल, राजपाल यादव पर करीब 2.5 करोड़ रुपये की बकाया राशि का मामला चल रहा था, जो कई वर्षों से लंबित था। यह मामला 2010 से जुड़ा है, जब उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, जिसके बाद राजपाल यादव लोन चुकाने में असफल रहे। इसके कारण उनके और उनकी पत्नी द्वारा जारी किए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके बाद नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत मामला दर्ज किया गया।

ब्याज और जुर्माने के कारण 9 करोड़ पहुंची राशि

2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें और उनकी पत्नी को छह महीने की सजा सुनाई, जो 2019 में सेशन कोर्ट द्वारा बरकरार रखी गई। हालांकि, हाई कोर्ट में अपील के दौरान सजा पर स्टे मिल गया था, लेकिन सेटलमेंट न होने पर यह स्टे हटा दिया गया। इस दौरान ब्याज और जुर्माने के कारण बकाया राशि लगभग 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। राजपाल यादव ने 2025 में 75 लाख रुपये का आंशिक भुगतान किया, लेकिन शेष राशि लंबित रही।

5 फरवरी को एक्टर ने किया सरेंडर

4 फरवरी, 2026 को जब कोर्ट ने फंड जुटाने के लिए और एक सप्ताह का समय देने की उनकी अंतिम याचिका खारिज कर दी, तो कोर्ट ने उन्हें बिना किसी देरी के सरेंडर करने का आदेश दिया। 5 फरवरी को राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया।

ये भी पढ़ें – ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 119 विपक्षी सांसदों ने किए साइन, जानें पूरा मामला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button