Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार छह जिलों में ‘ब्लू क्रास’ वैटरनरी मैडिसन स्टोर खोलने जा रही है जिसका उदेश्य उन्नत पशु सेहत संभाल सेवाओं को और ज्यादा पहुंचयोग्य और किफायती बनाना है.
इस प्रोजेक्ट से सम्बन्धित जानकारी सांझा करते हुए पंजाब के पशु पालन, मत्स्य पालन और डेयरी विकास मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने कहा कि यह कदम किसानों पर वित्तीय बोझ को काफी हद तक कम करने के साथ-साथ ग्रामीण आर्थिकता की रीढ़ की हड्डी पशु पालन सैक्टर को बढ़ावा देगा.
ब्लू क्रास स्टोरों पर दवाओं पर छूट
इस योजना की रूप- रेखा के बारे में बताते हुए पंजाब के पशु पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने कहा कि पशु पालकों को ‘ब्लू क्रास’ स्टोरों पर सभी जैनरिक वैटरनरी दवाओं पर 30 प्रतिशत की छूट और ब्रांडिड दवाओं पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी, जिसका उदेश्य गुणवत्ता के साथ समझौता किए बिना पशु पालकों को किफ़ायती दरों पर दवाएं यकीनी बनाना है.
छह जिलों में ब्लू क्रास स्टोर
उन्होंने बताया कि ‘ब्लू क्रास ‘स्टोर गुरदासपुर, पटियाला, लुधियाना, संगरूर, मुक्तसर साहिब और अमृतसर जिलों में स्थित अति- आधुनिक वैटरनरी पौलीकलीनिको, जिनमें पिछले साल एडवांस्ड इन्डोर पेशेंट डिपार्टमैंट सेवाएं शुरू की गई थी, के अंदर स्थापित किए जा रहे हैं. यह वैटरनरी पौलीकलीनिक राज्य भर में मजबूत संस्थागत और मल्टी- सपैशलटी पशु सेहत संभाल प्रणालियों स्थापित करने की तरफ पंजाब सरकार के विशेष ध्यान को दर्शाते है.
पशुओं की सेहत से किसानों की आमदन जुड़ी
गुरमीत सिंह खुडियां ने कहा कि हमारे किसान पंजाब की खुशहाली की रीढ़ की हड्डी है और उनके पशुओं की सेहत सीधे तौर पर उनकी आमदन और भलाई के साथ जुड़ी हुई है, उन्होंने कहा कि ब्लू क्रास स्टोर गुणवत्ता वाली पशु सेहत संभाल सेवाओं को किफायती और पहुंचयोग्य बना कर पशुधन की सेहत और किसानों की खुशहाली की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि यह पहलकदमी पशु पालकों को किफायती दरों पर दवाएं प्रदान करते हुए रोकथाम देखभाल को उत्साहित करके किसानों का पैसा बचाने में और ज्यादा रचनात्मिक साबित होगी.
दवाओं की सीधी उपलब्धता से समय बचेगा
पशु पालन मंत्री ने कहा कि पौलीकलीनिको के अंदर गुणवत्ता वाली दवाओं तक किसानों की सीधी पहुंच यकीनी बनाने के साथ उनके समय की भी बचत होगी. इसके साथ ही मौजूदा आईपीडी सहूलतों के साथ फार्मेसी सेवाओं का एकीकरण डायगनौसिस से ले कर रिकवरी तक पशुधन देखभाल को और ज्यादा कुशल और सुचारू बनाएगा, उन्होंने कहा कि पशुधन की तंदरुस्ती उत्पादकता में विस्तार करेगी, जिसके साथ डेयरी और सहायक ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बड़ी मजबूती मिलेगी.
पशु पालन वेल्यू चेन मजबूत करने पर जोर
इस पहलकदमी में प्रशासकीय वचनबद्धता को बताते करते पंजाब के पशु पालन विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी ने कहा कि राज्य सरकार कृषि प्रणाली की मजबूती और पशु पालन वेल्यु चेन में प्रत्येक हिस्सेदार की भलाई को यकीनी बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलकदमियां पशुधन भलाई और ग्रामीण आर्थिकता की खुशहाली में पंजाब को अग्रणी राज्य के तौर पर और मजबूत करेगी.
ये भी पढ़ें- Delhi E-Bus City : दिल्ली बनी इको-फ्रेंडली E-बस सिटी, 500 नई इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









