Jammu-Kashmir : भारत अमेरिका की ट्रेड डील के बाद पाकिस्तान के हुक्मरानों में मिर्ची लगी है। पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। इसी बीच अमेरिका ने भी पाकिस्तान की दुखती रग पर हाथ रख दिया है। अमेरिका ने भारत से ट्रेड डील के बाद भारत का नक्शा सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा माना जिसमें पीओके (PoK) भी शामिल है।
अक्साई चीन भारत का हिस्सा
बता दें, नक्शे में अक्साई चीन को भी भारत का हिस्सा दिखाया गया है। यह इलाका भारत और चीन के बीच लंबे समय से विवाद का विषय रहा है। चीन इस क्षेत्र पर दावा करता है, जबकि भारत इसे अपनी जमीन मानता है। अमेरिका का यह कदम चीन के लिए भी एक स्पष्ट संदेश माना जा रहा है।
फ्रेमवर्क से जुड़ा पोस्ट
USTR यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रजेंटेटिव ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर फ्रेमवर्क से जुड़ा पोस्ट किया। इस पोस्ट में अमेरिकी उत्पादों (ट्री नट्स, ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेन, रेड सोरघम, फल आदि) के लिए भारत में नए बाजार खुलने की बात थी।
इस बीच आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान की कूटनीति काफी सक्रिय रही है। सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने कई बार अमेरिका का दौरा किया और राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात भी की। इसके बावजूद अमेरिकी नक्शे में भारत का यह मजबूत पक्ष दिखना अहम संकेत माना जा रहा है।
रक्षा जानकारों का मानना है कि यह नक्शा सिर्फ एक दस्तावेज नहीं है, बल्कि एक साफ कूटनीतिक संदेश है। इससे संकेत मिलता है कि अमेरिका मौजूदा दौर में भारत के साथ रिश्तों को ज्यादा महत्व दे रहा है और क्षेत्रीय मुद्दों पर उसका नजरिया बदल रहा है।
अमेरिका-भारत एग्रीमेंट मार्केट एक्सेस
अमेरिका ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘ट्री नट्स और सूखे डिस्टिलर्स ग्रेन से लेकर लाल ज्वार और ताजे और प्रोसेस्ड फलों तक, अमेरिका-भारत एग्रीमेंट अमेरिकी प्रोडक्ट्स के लिए नए मार्केट एक्सेस देगा।’ मगर इस पोस्ट के साथ जारी नक्शे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

कोई लाइन ऑफ कंट्रोल नहीं
बता दें कि अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव के ऑफिस ने भारत का एक नक्शा जारी किया, जिसमें पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा माना और इसमें पीओके भी शामिल है और कोई अलग सीमांकन भी नहीं है। ट्रेड डिपार्टमेंट ने जारी नक्शे में न तो कोई लाइन ऑफ कंट्रोल दिखाई है और न कोई विवादित क्षेत्र। इसमें संपूर्ण हिस्से को भारत का दिखाया गया है।
ये भी पढ़ें- Ghaziabad Triple Suicide : बच्चियों के पिता की 3 पत्नियां, रिश्तों का सच खुला, साली भी साथ रहती
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









