CM Mann Mumbai Visit : पंजाब CM भगवंत मान आज दो दिन के लिए मुंबई दौरे पर हैं। मिशन इन्वेस्टमेंट के तहत वे उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। मिशन इन्वेस्टमेंट के तहत पंजाब में निवेश का न्योता देंगे। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस दौरान कई (MoU) साइन हो सकते हैं। वहीं पंजाब सरकार मार्च महीने में बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए प्रोग्राम करवाने जा रही है। पंजाब सरकार पंजाब में निवेश बढ़ाकर युवाओं को रोजगार के लिए अवसर बना रही है।
अजित पवार के घर जाएंगे सीएम मान
मुंबई दौरे के दौरान CM भगवंत मान दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार के घर भी जाएंगे। जहां उनके परिवार से मुलाकात कर दुख साझा करेंगे। बता दें कि सितंबर 2022 में वे जर्मनी यात्रा पर गए थे। इसके बाद दिसंबर 2025 में 10 दिवसीय मिशन इन्वेस्टमेंट के तहत उन्होंने टोक्यो, ओसाका और सपोरो का भी दौरा किया था, जहां कई समझौते हुए।
2027 में होने हैं पंजाब में चुनाव
बता दें कि 2027 में पंजाब विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पार्टियों ने अभी से अपनी रणनीतियों की घोषणा करनी शुरू कर दी है वह इस बात के संकेत जरूर दे रही हैं कि चुनाव जल्द से जल्द करवाए जाएं। बता दें कि सीएम मान की मुबंई यात्रा व विदेश यात्राएं इस मामले में बड़ी अहमियत रखती है।
ये भी पढ़ें- India-US Trade Deal : 39 देशों के साथ FTA बड़ी उपलब्धि, किरण रिजिजू ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









