
Up Crime News : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत के साथ-साथ सगे खून को भी शर्मसार कर दिया है। यहां एक पिता ने अपने 12 वर्षीय बच्चे को सिर्फ इसीलिए मार दिया क्योंकि उसकी लड़ाई बच्चे की मां यानी उसकी पत्नी से हुई थी। इस घटना के बाद एक सवाल की चीख काफी तेज है कि कोई भी पिता अपने ही बच्चे का कत्ल कैसे कर सकता है वो भी बिना गलती के।
यह दर्दनाक घटना माखनपुर थाना क्षेत्र के जिजौली गांव की है, जिसने पूरे इलाके में हडकंप मचा कर रख दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले बच्चे की धारदार हथियार से हत्या की और फिर शव को ट्रंक यानी लोके के बक्से में भरकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और मामले की जांच पड़ताल में लगी है।
अकेले पाकर आरोपी ने की बेटे की हत्या
बता दें कि इस घटना की जानकारी तब मिली जब आरोपी की पत्नी उर्मिला स्कूल से वापस घर लौटी। उर्मिला एक निजी स्कूल में टीचर है जो हर रोज की तरह सोमवार को भी स्कूल गई थी। घर पर 12 वर्षीय मयंक और उसका नशेड़ी आरोपी पति राजेश अकेले थे। जब वह स्कूल से घर लौटी तो उसने देखा कि घर में खून के दाग पड़े हैं। राजेश घर से गायब था। जब वह मयंक को ढूंढना शुरु की तो उसने उसका शव ट्रंक में पाया जिसे देख वो जोर से चिल्ला उठी, जिसकी आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
लंबे समय से चल रहा था पति-पत्नी के बीच विवाद
महिला के मुताबिक, उसके और उसके आरोपी पति राजेश के बीच लंबे समय से पारिवारिक और संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद का गुस्सा आरोपी ने अपने बेटे को अकेले पाकर उसे मौत के घाट उतारकर निकाला। वहीं घटनास्थल पर पहुंची मौके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि बच्चे को कैसे और किस समय मारा गया है।
इसी के साथ आरोपी राजेश की तलाशी भी तेज कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
ये भी पढ़ें – सीएम भगवंत मान ने नेशनल डिफेंस कॉलेज प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, पंजाब के सामरिक और सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









