NCP New President : महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार को एनसीपी (NCP) का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा. पार्टी नेतृत्व ने भविष्य की रणनीति तय करने के लिए आयोजित बैठकों के बाद उनके नाम पर मुहर लगा दी है. बीते दो दिनों में राज्य भर के पदाधिकारियों और करीब 30 विधायकों ने सीनियर नेतृत्व को पत्र सौंपकर सुनेत्रा पवार के नाम का समर्थन दिया.
वही, महाराष्ट्र में 9 तारीख को होने वाले जिला परिषद चुनावों के बाद पार्टी की कार्यकारी समिति की बैठक बुलाई जाएगी. इस बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा जाएगा और मंजूरी मिलते ही वे औपचारिक रूप से कार्यभार संभालेंगी. मौजूदा समय में प्रफुल्ल पटेल राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और सुनील तटकरे प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम करते रहेंगे.
उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा गर्म थी
बता दें कि अजित पवार के निधन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा गर्म थी. बड़ी सख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और विधायकों ने यह मांग उठाई कि सुनेत्रा पवार को ही पार्टी की कमान मिलनी चाहिए. करीब तीस विधायकों ने लिखित रूप में अपना समर्थन दिया है. सपोर्टर्स का मानना है कि वे अजित पवार की राजनीतिक विरासत और उनकी विचारधारा को और अच्छे तरीके से आगे ले जा सकती हैं.
एनसीपी का नया ढांचा स्पष्ट हो गया
सुनेत्रा पवार के एनसीपी अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी का नया संगठन ढांचा स्पष्ट हो गया है. इसमें प्रफुल्ल पटेल राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और सुनील तटकरे प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे. वाई पी त्रिवेदी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, एस आर कोहली राष्ट्रीय महासचिव और प्रशासन प्रमुख होंगे, जबकि बृजमोहन श्रीवास्तव राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभालेंगे. इसके अलावा, सुबोध मोहिते राष्ट्रीय महासचिव और सैयद जलालुद्दीन अल्पसंख्यक मामलों के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे.
ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में ED की कई जगह छापेमारी, कोयला-रेत खनन मामले में बड़ा एक्शन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









