Chandigarh Mayor Election 2026 : आज चंडीगढ़ के नए मेयर का चुनाव हो गया है। कांटे की टक्कर के बीच BJP के सौरभ जोशी मेयर बन गए हैं। भारतीय जनता पार्टी से सौरभ जोशी, आम आदमी पार्टी से योगेश ढींगरा और कांग्रेस से गुरप्रीत सिंह गाबी मैदान में थे। भाजपा के पास अपने 18 पार्षदों का समर्थन था।
इस बार वोटिंग के लिए हाथ उठाकर मतदान करने का निर्णय लिया गया था, जिसकी निगरानी पीठासीन अधिकारी रमनीक सिंह बेदी ने की। BJP को 18, AAP को 11 और कांग्रेस को 7 वोट मिले।

दरअसल बहुमत के लिए 19 वोटों की आवश्यकता थी, लेकिन त्रिकोणीय मुकाबले में सौरव जोशी के लिए सबसे ज्यादा समर्थन देखने को मिला, जिससे उन्हें विजेता घोषित किया गया। बता दें कि 1996 के बाद पहली बार बैलेट पेपर के बजाय पार्षदों ने हाथ उठाकर और मौखिक घोषणा कर अपने मत दिया है। सभी पार्षदों ने अपने वोट के बाद दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी किए।
ये भी पढ़ें- Delhi Metro : दिल्ली की पिंक, ब्लू और रेड लाइन का नया कनेक्शन, जानें कैसे बदलेगा सफर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









