Biharबड़ी ख़बरराज्य

ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार…बिहार की बेटियों के लिए विवादित बयान देने वाले पर रोहिणी आचार्य का हमला

Rohini Acharya : उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा बिहार की लड़कियों पर दिए गए विवादित बयान के बाद बिहार की जनता में आक्रोश का माहौल है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी राहिणी आचार्य ने भी गिरधारी लाल साहू पर हमला बोला है।

ऐसे लोगों का बहिष्कार होना चाहिए

रोहिणी ने एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा है कि ऐसे लोगों का बहिष्कार होना चाहिए जो बेटियों के प्रति ऐसी सोच और गलत मानसिकता रखते हैं। उन्होंने कहा बेटियों की बोली लगाने, कीमत आंकने वालों, बेटियों-बहनों का तिरस्कार करने वालों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए, बेटियों -बहनों को अपमानित-प्रताड़ित करने वालों के विरुद्ध, हर भेद भुला कर, हम में से हरेक को बेटियों-बहनों के साथ खड़ा होना चाहिए और ऐसा करने वालों को सार्वजनिक तौर पर माफ़ी मांगने के लिए मजबूर किया जाना चाहिए।

ऐसे लोगों की सोच में बदलाव की जरूरत

रोहिणी आचार्य ने ट्वीट के माध्यम से गिरधारी लाल साहू के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हाल ही में बिहार की बेटियों की कीमत-बोली लगाने वाला एक अतिनिंदनीय, दुर्भाग्यपूर्ण बयान सामने आया। ऐसे बयानों से यही साबित होता है कि बेटियों के प्रति समाज व् लोगों की सोच एवं दृष्टिकोण में अभी भी बड़े सुधार व् बदलाव की जरूरत है। बेटियों के प्रति कायम गलत मानसिकता को ख़त्म किए बिना ‘बेटी बचाओ’ ‘बेटियों को आगे बढ़ाओ और पढ़ाओ” जैसे नारे व् प्रयास निरर्थक हैं।

बेटियां-बहनें बेमिसाल होती हैं – आचार्य

उन्होंने आगे लिखा कि इतिहास के साथ-साथ भूत एवं वर्त्तमान के हरेक दौर ने ये साबित किया है कि “बेटियां-बहनें बेमिसाल होती हैं। दृढ निश्चय, निष्ठा, त्याग, विश्वास, संघर्ष, समर्पण और सफलता की मिसाल होती हैं। वो गौरवबोध होती हैं, जो बेशकीमती होती हैं और जिनकी बोली तो कदापि नहीं लगायी जा सकती है”।

जानिए पूरा मामला

गौरतलब है कि त्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू ने एक सभा को संबोधित करते हुए बिहार की लड़कियों पर विवादित बयान दिया था। साहू ने कहा था कि ‘बिहार में 20–25 हजार रुपये में लड़कियां मिल जाती हैं, कुंवारों के लिए बिहार से लड़कियां लेकर आएंगे।’ साहू के इस विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। जिसमें वह साफ तौर पर यह बयान देते हुए नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने यह बयान 23 दिसंबर को उस वक्त दिया, जब अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्याहीदेवी मंडल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

ये भी पढ़ें – सीएम नायब सिंह सैनी का प्री बजट कंसल्टेशन बैठक में संबोधन, हरियाणा के आर्थिक भविष्य पर की बात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button