
PM Modi Wishes Birthday : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार, 5 जनवरी को अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर कई पार्टियों के नेता और लोग उन्हें इसे लेकर बधाई दे रहे हैं. इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ममता बनर्जी और बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की बधाई दी है.
पीएम मोदी ने सीएम ममता बनर्जी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं.”
ममता बनर्जी का जन्म और तृणमूल नेतृत्व
बता दें कि पश्चिम बंगाल की सीएम और राजनीतिक पार्टी तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी का जन्म पांच जनवरी 1955 को हुआ था. ममता बनर्जी तीन बार पश्चिम बंगाल की सीएम बन चुकी हैं. इसके साथ ही ममता बनर्जी सात बार की लोकसभा सांसद भी रह चुकी हैं और केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री के पद पर भी सेवा दे चुकी हैं. ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं.
पीएम मोदी ने जोशी को जन्मदिन की बधाई दी
वहीं, पीएम मोदी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भी जन्मदिन की बधाई दी है. पीएम मोदी ने लिखा- “आदरणीय राजनेता, प्रख्यात बुद्धिजीवी और पक्के राष्ट्रवादी डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. सेवा के प्रति उनका आजीवन समर्पण, खासकर शिक्षा, संस्कृति और भारत की सभ्यतागत मूल्यों को लोकप्रिय बनाने में, ने सार्वजनिक जीवन को बहुत समृद्ध किया है. ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ जिदगी दे.”
ये भी पढ़ें – पंजाब में नशा मुक्ति अभियान: 467.49 लाख रुपये से नशे के खिलाफ जागरूकता और सामाजिक समर्थन बढ़ाने की पहल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









