Other Statesराज्य

सुबह-सुबह हिल गया पूर्वोत्तर भारत, असम में 5.1 और त्रिपुरा में 3.9 तीव्रता का भूकंप

फटाफट पढ़ें:

  • भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी, लोगों में डर
  • असम और त्रिपुरा में सोमवार तड़के झटके
  • त्रिपुरा में 3.9 तीव्रता, केंद्र 54 किमी
  • असम में 5.1 तीव्रता, केंद्र 50 किमी
  • टेक्टोनिक प्लेट्स के टकराने से भूकंप

Strong Earthquake Today : भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में पिछले कुछ समय से भूकंप की घटनाओं में तेजी देखने को मिल रही है. कई देशों में आए भूकंपों में हजारों लोगों की जान जा चुकी है, जिससे लोगों के बीच डर का माहौल बन गया है. इसी क्रम में सोमवार तड़के भारत के दो राज्यों असम और त्रिपुरा में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. मिली जानकारी के मुताबिक ये झटके पूर्वोत्तर भारत के इन इलाकों में आए हैं.

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की तरफ से पहले त्रिपुरा में आए भूकंप के बारे में जानकारी दी गई है. संस्थान ने बताया है कि सोमवार को त्रिपुरा राज्य के गोमती में भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.9 मापी गई है. दी गई जानकारी के अनुसार, ये भूकंप सोमवार को तड़के तीन बजकर 33 मिनट पर आया. भूकंप का केंद्र धरती से 54 किलोमीटर की गहराई पर था.

रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 मापी गई

फिर नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने ये जानकारी दी है कि पूर्वोत्तर भारत के एक और राज्य असम में भी सोमवार की तड़के तेज भूकंप के कारण धरती हिल गई है. संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, असम में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई है. ये भूकंप असम के मोरीगांव में तड़के चार बजकर 17 मिनट पर आया. असम में आए भूकंप का केंद्र धरती से 50 किलोमीटर अंदर था.

ऊर्जा निकलने का रास्ता खोजती हैं प्लेटें

अपको बता दें कि, धरती के नीचे कुल सात टेक्टोनिक प्लेटें होती हैं. जानकारी के अनुसार, ये सभी सात टेक्टोनिक प्लेट्स अपने-अपने क्षेत्र में घूमते रहते हैं. हालांकि, घूमने के दौरान ये टेक्टोनिक प्लेटें कई बार एक फॉल्ट लाइन पर टकराती हैं. अब इनके टकराने के कारण घर्षण पैदा होता जिससे ऊर्जा निकलती है. ये ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोजती हैं. इसी वजह से धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं.

ये भी पढ़ें – त्रिशूर रेलवे स्टेशन के पास लगी भयानक आग, 200 से ज्यादा वाहन आग की चपेट में

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button