Goa Fire Tragedy : गोवा के नाइट क्लब में हुए अग्निकांड मामले में पुलिस और CBI एक्टिव मोड में हैं। थाईलैंड में क्लब के मालिकों की गिरफ्तारी हो गई है। अब सौरभ लूथरा, गौरव लूथरा को भारत लाने की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ा दी गई है। थाईलैंड पुलिस ने गुरुवार (11 दिसंबर) को फुकेट में दोनों भाइयों को हिरासत में लिया था। जानकारी के मुताबिक CBI दोनों को कस्टडी में लेकर मामले की पूछताछ करेगी।
42 कंपनियों से है लिंक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरभ-गौरव, बर्च क्लब के अलावा अन्य 42 कंपनियों से भी तार जुड़े हैं, जिनमें कई सिर्फ कागज पर मौजूद हैं। ये सभी कंपनियां दिल्ली में एक ही पते पर रजिस्टर्ड हैं। गोवा अग्निकांड मामले में आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा ने रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने गुरुवार को खारिज कर दिया।
थाईलैंड से गोवा के लिए उड़ान नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थाईलैंड पुलिस दोनों को बैंकॉक लेकर आएगी। जहां सुवर्णभूमि एयरपोर्ट पर भारतीय एजेंसियां दोनों को अपनी कस्टडी में लेगी। पासपोर्ट रद्द होने से भारतीय दूतावास उन्हें इमरजेंसी ट्रैवल सर्टिफिकेट जारी करेगा। थाईलैंड से गोवा के लिए कोई भी सीधी उड़ान नहीं है, जिस कारण से लूथरा बंधुओ को बैंकॉक से पहले दिल्ली, फिर गोवा ले जाया जाएगा। जिसमें 4 दिन लग सकते हैं।
ये भी पढ़ें- पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 91 की उम्र में ली आखिरी सांस
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









