Punjab

पंजाब में सरकारी बसों की हड़ताल खत्म, अब सड़कों पर दौड़ेगी गाड़ियां

Bus Strike : पंजाब में सरकारी बसों की हड़ताल 5 दिन बाद खत्म हो गई है। हड़ताल को आज कर्मचारियों की रिहाई और नौकरी पर बहाल करवाने की मांग की सहमति के बाद फैसला लिया गया। अब एक बार फिर डिपो में खड़ी 1600 सरकारी बसें सड़कों पर निकलेंगी। यात्रियों को घर-दफ्तर जाने में मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

पांच दिन से खड़ी थी 1600 बसें

बता दें कि धरने में शामिल होने वाले कर्मचारियों को निकाल भी दिया गया था। जिसके बाद आज मैनेजमैंट ने इन मांगों पर सहमति जताई, जिसके बाद हड़ताल को समाप्त करने का फैसला लिया गया। जिसके बाद से पांच दिन से डिपो में खड़ी 1600 बसें अब सड़कों पर दौड़ने लगी हैं।

कॉर्पोरेट की धक्केशाही के खिलाफ संघर्ष

लुधियाना बस यूनियन के उपप्रधान गुरप्रीत सिंह ने बताया कि यह संघर्ष कॉर्पोरेट की धक्केशाही के खिलाफ था। जिसमें सभी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। पुलिस ने इस दौरान कई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया था और उन पर कई केस दर्ज किए गए थे।

ये भी पढ़ें- Ludhiana में बेटी की विदाई के बाद परिवार का सड़क हादसा, माता-पिता और चाची की मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button