फटाफट पढ़ें:
- पंजाब में 44,920 किमी सड़कें, लागत 16,209 करोड़
- अगले साल तक हर गांव और कस्बा कवर होगा
- निर्माण में उच्च गुणवत्ता और सुरक्षा होगी
- सभी सड़कों का 5 साल रख-रखाव अनिवार्य
- बेहतर परिवहन और ग्रामीण विकास को बढ़ावा
Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य सरकार 16,209 करोड़ रुपये की कुल लागत से 44,920 किलोमीटर सड़कें बनाने के लक्ष्य के साथ पंजाब के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सड़क निर्माण कार्य शुरू करने जा रही है. मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार अगले वर्ष के अंत तक सभी गांव, कस्बे और शहरों में यह सड़क निर्माण कार्य पूरा कर देगी.
उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण में विश्व स्तरीय मानकों और सुरक्षा नियमों का पूरा पालन किया जाएगा, और इसके साथ ही पाँच वर्षों की रख-रखाव की अनिवार्य शर्त भी लागू होगी. सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कदम से राज्य में परिवहन सुविधाएं बेहतर होंगी और ग्रामीण अवसंरचना को नई गति मिलेगी.
रख-रखाव की अनिवार्य शर्त भी जोड़ी गई
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार पहले ही 4,092 करोड़ रुपये की लागत से 19,373 किलोमीटर ग्रामीण लिंक सड़कों का निर्माण कर चुकी है. इस वर्ष बाढ़ के चलते कई क्षेत्रों की सड़कों को नुकसान पहुंचा, लेकिन सरकार ने पूरी मेहनत और तत्परता से इन परियोजनाओं को पूरा किया और ग्रामीण लिंक सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता दी, उन्होंने बताया कि इन सभी परियोजनाओं में पाँच वर्षों की रख-रखाव की अनिवार्य शर्त भी जोड़ी गई है, जो इस योजना को एक मिसाल बनाती है. साथ ही, सड़कों पर उचित दिशा-सूचक और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि हर किसी की मांग थी कि सड़क निर्माण में उच्च गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को बनाए रखा जाए.
यह भी पढ़ें : पंजाब में अब हरियाली और बिजली का कमाल: जानें कैसे निवेशक बनेंगे हरित ऊर्जा के हीरो
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









