बड़ी ख़बरमौसम

देश के कई राज्यों में खराब मौसम का अलर्ट, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather Update : भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में ओलावृष्टि आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि असम मेघालय छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल झारखंड ओडिशा कर्नाटक और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर 50 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मई की शुरूआत के साथ ही मौसम सुहाना हो गया है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए ओलावृष्टि, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। राजस्थान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ झारखंड ओडिशा बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य शामिल हैं। मौसम विभाग ने कहा कि इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई

हिमाचल प्रदेश पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए यलो अलर्ट और हिमाचल के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें : अंगोला के राष्ट्रपति लॉरेन्सो का राष्ट्रपति भवन में हुआ भव्य स्वागत, भारत दौरे को बताया ऐतिहासिक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button