Delhi NCRबड़ी ख़बर

Delhi Mayor Results : भाजपा के राजा इकबाल सिंह बने दिल्ली के मेयर, जानें कितने मिले वोट ?

Delhi Mayor Results : दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव में भाजपा पार्षद राजा इकबाल सिंह नए महापौर चुने गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के मनदीप सिंह को हराया है। बताते चलें कि 142 सदस्यों ने भाग लिया। एक वोट अवैध पाया गया। कांग्रेस के पार्षदों की संख्या के मुताबिक, आठ वोट प्राप्त मिले, वहीं राजा इकबाल सिंह को 133 वोट प्राप्त मिले। 

दरअसल, आपको बता दें कि आप ने इन पदों के लिए नामांकन नहीं भरा था। कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों के बीच मुकाबला था। इसके साथ ही एमसीडी सदन की स्थिति की बात करें तो भाजपा 135 वोट के साथ है और कांग्रेस 8 वोट के साथ है। आप की बात करें तो 119 वोट हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मेयर व डिप्टी मेयर चुनाव की बात करें तो लोकसभा के सातों व राज्यसभा के तीनों सांसद को वोट करने का अधिकार है।

जानकारी के लिए बता दें कि इसके साथ ही विधानसभा की ओर से मनोनीत किए जाने वाले 20 प्रतिशत (14) विधायकों को भी मतदान करने का अधिकार है। मेयर चुनाव की प्रक्रिया को देखने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा पार्षद सत्या शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया था। बताते चलें कि भाजपा की वरिष्ठ पार्षद हैं।

यह भी पढ़ें : ‘सरकार जो भी कार्रवाई करेगी, हम उसमें उनके साथ खड़े हैं’, श्रीनगर पहुंचे राहुल गांधी ने घायलों से की मुलाकात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button