Madhya Pradeshबड़ी ख़बर

मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् की 17वीं विज्ञान मंथन यात्रा का आयोजन 21 से 27 अप्रैल तक

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विज्ञान मंथन यात्रा” के लिए चयनित छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे । इस योजना में चयनित प्रतिभागियों को देश की प्रतिष्ठित प्रयोशालाओं और समर्पित वैज्ञानिकों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

वहीं परीक्षा में सफल होने वाले प्रत्येक कक्षा के 20 चयनित विद्यार्थियों को पांच वर्षों तक 12 हजार रुपए प्रति वर्ष की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। विज्ञान मंथन यात्रा के लिए इस वर्ष कक्षा 10वीं से 12वीं तक विज्ञान विषय में अध्यनरत पूरे प्रदेश के कुल 375 छात्र-छत्राओ का चयन किया गया है।

विज्ञान विषय के 33 शिक्षकों का भी चयन किया गया है

इन छात्र-छात्राओं के उपयोगी मार्गदर्शन के लिये प्रदेश के विज्ञान विषय के 33 शिक्षकों का भी चयन किया गया है। चयनित 375 विद्यार्थियों को दो समूहों में विभाजित कर चण्डीगढ और दिल्ली भेजा जायेगा।

समूह का नाम एपीजे अब्दुल कलाम समूह रखा गया है

चंडीगढ़ जाने वाले समूह का नाम सीवी रमन समूह एवं दिल्ली जाने वाले समूह का नाम एपीजे अब्दुल कलाम समूह रखा गया है। बता दें कि सीवी रमन समूह में कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राए होंगे। जबकि एपीजे अब्दुल कलाम समूह में 10वीं के छात्र-छात्राए होंगे।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक के पूर्व DGP की हत्या, पत्नी पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button