बड़ी ख़बर

50 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया, नक्सलवाद इतिहास बन जाएगा : अमित शाह

Amit Shah Posted : 50 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण का रास्ता छोड़ दिया। अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया है। इसी कड़ी में अमित शाह ने नक्सलियों के सरेंडर पर कहा कि बहुत हर्ष का विषय है कि बीजापुर (छत्तीसगढ़) में 50 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया। सभी का पुनर्वास कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।’

https://twitter.com/AmitShah/status/1906306582880616824

अमित शाह ने कहा कि साथ ही 31 मार्च 2026 के बाद नक्सलवाद देश में इतिहास बन जाएगा। हिंसा और हथियार छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल होने वालों का मैं स्वागत करता हूं. पीएम मोदी की नीति स्पष्ट है कि जो भी नक्सली हथियार छोड़कर विकास का मार्ग अपनाएंगे, उनका पुनर्वास कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि बाकी लोगों से भी मैं पुन अपील करता हूं कि वे हथियार त्याग कर मुख्यधारा में आएं। 31 मार्च 2026 के बाद देश में नक्सलवाद केवल इतिहास बनकर रह जाएगा, यह हमारा संकल्प है।

यह भी पढ़ें : व्यक्ति कपड़ों से नहीं बल्कि अपने विचार और काम से योगी होता है : अखिलेश यादव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button